Varun Dhawan Daughter: वरुण धवन के लिए ये साल बेहद स्पेशल है। इस साल एक्टर पापा बने हैं। उनकी वाइफ नताशा दलाल (Natasha Dalal) ने 3 जून को बेटी को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर वरुण धवन ने बेटी के पैदा होने की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने एक क्यूट सा वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ‘हमारी बच्ची यहां है। मां और बेबी के लिए सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हरे राम हरे राम, राम राम हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।’
वरुण ने रिवील किया बेटी का नाम
हालांकि, एक्टर ने अभी तक अपनी बच्ची का फेस रिवील नहीं किया। 5 महीने होने वाले हैं और अभी तक वरुण और नताशा की बेटी ,की एक झलक पाने के लिए फैंस तरस रहे हैं। अब एक्टर कब अपनी लाडली का चेहरा दिखाएंगे ये तो कहा नहीं जा सकता लेकिन उन्होंने अपने चाहने वालों को एक खास जानकारी दे दी है। दरअसल, अब वरुण ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है। आज तक उन्होंने अपनी बेबी गर्ल के नाम तक का खुलासा नहीं किया था।
क्या है वरुण-नताशा की बेटी का नाम?
वहीं, हाल ही में एक्टर वरुण धवन ने KBC (Kaun Banega Crorepati) के सेट पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने पूरी दुनिया को बेटी का नाम बता दिया है। बता दें, जब बिग बी ने वरुण को कहा कि ये दिवाली उनके लिए खास होगी क्योंकि लक्ष्मी उनके घर आएंगी, तो एक्टर ने उन्हें कहा- ‘हमने उसका नाम लारा (Lara) रखा है। मैं अभी भी उसके साथ कनेक्ट होना सीख रही हूं, जैसा कि आपने कहा जब बच्चा घर आता है तो सब कुछ बदल जाता है।’
यह भी पढ़ें: Surbhi Jyoti के लैविश रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने, दोस्तों ने जमीन पर लोट-लौटकर किया डांस
वरुण ने बिग बी से पेरेंटिंग पर किया सवाल
इसके बाद वरुण ने बिग बी से मजेदार सवाल भी किए। उन्होंने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या उनके बच्चों ने भी उन्हें रात में जगाया है? अमिताभ ने हंसते हुए जवाब दिया कि उनके पास एक ऐसी मशीन थी जो बच्चों की हल्की सी भी आवाज करने पर उन्हें अलर्ट कर देती थी और ये उनके लिए राहत की बात थी। वहीं, अब जब वरुण ने अपनी बेटी का नाम रिवील किया है तो फैंस अब उसका चेहरा देखने के लिए भी बेताब हो गए हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines