Varun Dhawan-Natasha Dalal Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। कपल ने बीती शाम अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस गुड न्यूज को वरुण धवन के पिता और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि उनकी बहू नताशा ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। उनके घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। बता दें कि वरुण और नताशा ने इस साल फरवरी महीने में फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। एक्टर ने नताशा की बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते बताया था कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। अब फाइनली उनकी जिंदगी में यह फेज आ गया है।
अस्पताल के बाहर दिखे थे वरुण
बता दें कि वरुण धवन का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्टर के हाथ में एक लाल बैग भी था। वीडियो में एक्टर अपनी कार में बैठे हुए दिखाई दिए थे। अस्पताल के बाहर उन्हें देखने के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि एक्टर अपनी पत्नी नताशा को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। किसी भी वक्त बच्चे की किलकारी गूंज सकती है। वहीं शाम होते-होते कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor रूमर्ड बॉयफ्रेंड को हाथ से खाना खिलाती दिखीं, यूजर्स ने मस्ती में लिए मजे
फैंस दे रहे कपल को बधाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा दलाल को 3 जून को लेबर पेन शुरू हुआ था, जिसके तुरंत बाद ही वरुण धवन सारा काम छोड़कर पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद से ही फैंस एक्टर के मुंह से खुशखबरी सुनने को बेकरार थे। अब जब ये क्यूट कपल बेबी गर्ल का पेरेंट्स बन गया है तो फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए वरुण और नताशा को भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।
साल 2021 में हुई थी शादी
गौरतलब है कि वरुण धवन और नताशा दलाल साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के तीसरे साल में कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जान’ को लेकर चर्चा में हैं। वहीं उनकी पत्नी नताशा दलाल पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई थी। अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
46 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines