Varun Dhawan-Natasha बने पेरेंट्स, दादा बोले- बधाई हो, घर में लक्ष्मी आई हैं...

Varun Dhawan-Natasha Dalal Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। एक्टर की पत्नी ने 3 जून की शाम मुंबई के अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है।

Varun Natasha

Varun Dhawan-Natasha Dalal Become Parents.

Varun Dhawan-Natasha Dalal Blessed With Baby Girl: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है। कपल ने बीती शाम अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस गुड न्यूज को वरुण धवन के पिता और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि उनकी बहू नताशा ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। उनके घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। बता दें कि वरुण और नताशा ने इस साल फरवरी महीने में फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। एक्टर ने नताशा की बेबी बंप के साथ एक फोटो शेयर करते बताया था कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। अब फाइनली उनकी जिंदगी में यह फेज आ गया है।

विज्ञापन

अस्पताल के बाहर दिखे थे वरुण

बता दें कि वरुण धवन का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्टर के हाथ में एक लाल बैग भी था। वीडियो में एक्टर अपनी कार में बैठे हुए दिखाई दिए थे। अस्पताल के बाहर उन्हें देखने के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि एक्टर अपनी पत्नी नताशा को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। किसी भी वक्त बच्चे की किलकारी गूंज सकती है। वहीं शाम होते-होते कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस दे रहे कपल को बधाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नताशा दलाल को 3 जून को लेबर पेन शुरू हुआ था, जिसके तुरंत बाद ही वरुण धवन सारा काम छोड़कर पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद से ही फैंस एक्टर के मुंह से खुशखबरी सुनने को बेकरार थे। अब जब ये क्यूट कपल बेबी गर्ल का पेरेंट्स बन गया है तो फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए वरुण और नताशा को भर-भरकर बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

साल 2021 में हुई थी शादी

गौरतलब है कि वरुण धवन और नताशा दलाल साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के तीसरे साल में कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बेबी जान’ को लेकर चर्चा में हैं। वहीं उनकी पत्नी नताशा दलाल पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई थी। अब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ