Varun Dhawan Natasha Dalal: वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी को काफी समय बीत चुका है और ये दोनों बी-टाउन के काफी पॉपुलर कपल हैं। इन दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है और वरुण को नताशा का अक्सर ख्याल रखते देख फैंस उनसे इम्प्रेस रहते हैं। अपनी वाइफ से वरुण धवन जितना प्यार करते हैं ये वाकई किसी फेरी टेल से कम नहीं लगता। बचपन की दोस्ती कैसे प्यार और फिर शादी में तब्दील हुई ये सच में कोई फिल्मी कहानी सी लगती है। वहीं, अब शादी के तीन साल बाद इस कपल से फैंस जल्द पेरेंट्स बनने की उम्मीदें लगा रहे हैं। काफी समय से ऐसी रूमर्स उड़ रही थीं कि ये कपल जल्द ही पेरेंट्स बन सकते हैं। लेकिन अब इन रूमर्स पर खुद वरुण धवन ने चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें: टीवी की पार्वती की बिगड़ी हालत, मेहंदी की जगह Sonarika Bhadoria के हाथ पर चढ़ी ड्रिप
पेरेंट्स बनने वाले हैं वरुण धवन और नताशा दलाल?
अब एक्टर का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। इस पोस्ट में एक्टर ने फैंस को गुड न्यूज़ सुनाई है। जिस दिन का सब लोग इंतज़ार कर रहे थे वो दिन आ ही गया। अब वरुण धवन ने नताशा दलाल की प्रेग्नेंसी का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। जी हां अब इस कपल के घर सचमुच नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया पर खुद फैंस के साथ बांटा है। अब एक खूबसूरत मोनोक्रोम तस्वीर शेयर कर वरुण धवन ने फैंस को ये गुड न्यूज़ सुनाई। इस फोटो में नताशा का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। सामने आईं इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नताशा दलाल सिंपल सी व्हाइट शार्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं।
जल्द आएगा जूनियर धवन
वहीं, वरुण धवन अपनी वाइफ के बेबी बंप को घुटनों के बल बैठकर प्यार से किस करते हुए दिख रहे हैं। घर की विंडो के सामने ली इस खूबसूरत फोटो में कपल का पेट डॉग भी पोज देता दिख रहा है। इस फोटो में नताशा भी स्माइल कर रही हैं। वहीं, अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, ‘हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के प्यार और आर्शीवाद की जरूरत है। मेरी फैमिली ही मेरी ताकत है।’ अब एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है। फैंस से लेकर सोशल मीडिया सेलिब्रिटीज तक सभी लोग इस कपल को बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं। जूनियर धवन के आने की खुशी अब सोशल मीडिया पर साफ देखी जा सकती है।
सेलिब्रिटीज ने दी बधाई
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने वरुण के इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, ‘Omg बधाई हो।’ भारती सिंह ने भी दिल और ईविल ऑय इमोजी के साथ अपना प्यार लुटाया है। तो रेमो डिसूजा ने भी होने वाले मम्मी- पापा को बधाई दी। कृति सेनन और सामंथा रुथ प्रभु ने भी कपल को अपना प्यार दिया। वहीं, जान्हवी कपूर, सोफी चौधरी, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, अवनीत कौर, मनीष पॉल, राशि खन्ना, वाणी कपूर समेत सभी सितारें इस पोस्ट पर रिएक्ट करते दिख रहे हैं। अब वरुण धवन और नताशा दलाल के गुड न्यूज़ देने पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines