Varun Dhawan Birthday: कहते हैं न कि मेहनत इंसान का मुकद्दर बदल देती है। यही कहावत कुछ लोगों को हीरो बना देती है। जाहिर है कि फिल्म इंडस्ट्री में आने का सपना अधिकतर लोग देखते हैं, लेकिन कुछ लोग इस इंडस्ट्री में आसानी से पैर जमा लेते हैं तो कुछ लोगों को के लिए यह राह संघर्षों से भरी होती है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही हीरो के बारे में बताएंगे, जो फिल्मी बैकग्राउंड से तो आता है, लेकिन इसका उसे फायदा न मिल सका। आज वो जिस भी मुकाम पर है, अपनी मेहनत के बलबूते पर है।
हम बात कर रहे हैं कभी कॉमेडी तो कभी गंभीर अभिनय करके लोगों का दिल जीत लेने वाले एक्टर वरुण धवन की। वरुण आज 24 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
पिता ने कर दिया था काम देने से इनकार
वरुण धवन के पिता डेविड धवन को भला कौन नहीं जानता। इंडस्ट्री में सलमान खान,गोविंदा जैसे एक्टर्स के साथ ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्में दे चुके डेविड ने अपने ही बेटे वरुण धवन को अपने होम प्रोडक्शन के तले लॉन्च करने से साफ इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वरुण अपने दम पर काम की तलाश करें। वरुण धवन में हमेशा से गोविंदा की छवि देखने को मिलती है। खुद एक्टर भी इंडस्ट्री के हीरो नंबर वन के जबरा फैन हैं और उन्हें अपना आदर्श मानते आए हैं।
कभी नाइटक्लब में बेचा करते थे शराब
वरुण धवन ने नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज के दिनों में उन्होंने पढ़ाई के दौरान पार्ट टाइम जॉब भी की है। वरुण लंदन के नाइटक्लब में शराब बेचा करते थे। इसके अलावा उन्होंने कॉलेज में पैंफलेट तक बांटे थे। फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उन्हें बचपन से ही फिल्मों का शौक था।
इसके अलावा वरुण धवन को बचपन में ही अपना प्यार मिल गया था। नताशा दलाल से उनकी दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। आज दोनों पति-पत्नी हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
डेब्यू फिल्म से बन गई चॉकलेटी बॉय की इमेज
वरुण धवन को लॉन्च करने से पापा डेविड धवन ने तो मना कर दिया था लेकिन उनके अंदर के जज्बे को फिल्ममेकर करण जौहर ने देख लिया। करण ने अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में वरुण को लॉन्च किया। अपनी डेब्यू फिल्म में ही वरुण ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद उन्हें चॉकलेटी बॉय के नाम से पहचाना जाने लगा। आज उनकी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
4 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines