बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिनमें आपको क्राइम के साथ-साथ थ्रिलर भी देखने को मिलेगा. इन फिल्मों को देखते हुए आप जरा भी बोर नहीं होंगे. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की कहानी बदले की आग पर आधारित है. वहीं इस फिल्म का नाम बॉलीवुड की शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘बदलापुर’ है. वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है दो दोस्तों से, जिनका नाम लियाक और हरमन होता है. लियाक का किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है और हरमन के किरदार में विनय पाठक नजर आए हैं. ये दोनों दोस्त मीशा का किरदार निभाने वाली यामी गौतम की कार को चोरी कर लेते हैं. लियाक और हरमन का पीछा करते हुए मीशा और उसके बेटे रॉबिन की मौत हो जाती है. इसके बाद मीशा का पति रघु उनकी मौत का बदला लेने के लिए लियाक और हरमन को ढूंढता है. रघु के किरदार में वरुण धवन ने बेहतरीन एक्टिंग की है. रघु अपनी पत्नी और बेटे की मौत का बदला लेने के लिए लियाक की गर्लफ्रेंड झिमली के पास पहुंच जाता है.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 31 मिनट की फ्लॉप कॉमेडी फिल्म OTT पर है हिट, सपनों और हकीकत के बीच उलझी कहानी
क्लाइमेक्स फिल्म की जान
वहीं दूसरी ओर रघु बदला लेने के लिए हरमन और उसकी पत्नी कोको को जान से मार देता है. इसके बाद जेल में सजा काट रहे लियाक को 15 साल बाद जेल से पैरोल मिलती है. जब वो बाहर आता है तो उसका सामना रघु से होता है. इसके बाद लियाक कबूल करता है कि गलती से मीशा और रॉबिन की मौत हुई है. इसके साथ ही फिल्म के क्लाइमेक्स में भी सस्पेंस कूट-कूटकर भरा है. फिल्म का क्लाइमेक्स जानने के लिए आप इस फिल्म को जी5 पर देख डालिए.
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 10 मिनट की एक्शन-एनिमेटेड फिल्म, जो बनी 2025 की बड़ी हिट; अब OTT पर भी आते ही छाई
फिल्म में कौन-कौन?
‘बदलापुर’ की कास्ट की बात की जाए तो इसमें वरुण धवन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, यामी गौतम, विजय पाठक और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आपको थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ इमोशनल और एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines