Baby John Trailer Release: वरुण धवन (Varun Dhawan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन‘ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को देखकर आपको कुछ पुरानी चीजें याद आने वाली हैं। पॉपुलर डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) की इस फिल्म के ट्रेलर में वो सब है जिसकी फैंस उनसे उम्मीद रखते हैं। यानी ढेर सारा एक्शन, फुल ऑन कॉमेडी, साफ-सुथरा रोमांस और दमदार डायलॉग्स के साथ भरपूर वायलेंस। ये सभी आपको फिल्म के ट्रेलर में मिल जाएगा। इसके अलावा ट्रेलर में कुछ और खास बातें भी हैं जो आपका ध्यान खींच सकती हैं।
एक्टिंग में वरुण से भी आगे निकली चाइल्ड आर्टिस्ट
सबसे पहले तो बता दें, ट्रेलर में वरुण धवन की एक्टिंग तो आपको पसंद आएगी ही, लेकिन उनकी बेटी का रोल करने वाली नन्ही जारा ज्यांना (Zara Zyanna) भी किसी से कम नहीं लग रहीं। उनकी एक्टिंग की पूरी दुनिया में तारीफ होने वाली है। इसके अलावा वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश की खूबसूरती से भी नजरें हटा पाना मुश्किल है। एक तरफ कॉमेडी चल रही है तो दूसरी तरफ रोमांस। वहीं, बीच में जो एक्शन आता है वो आपको शाहरुख खान की याद दिलाने वाला है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं ये तो आपको ट्रेलर देखकर ही समझ आ जाएगा।
सलमान के कैमियो की गुड न्यूज के साथ शाहरुख की जवान की दिलाएगी याद
दरअसल, फिल्म में एक जगह दिखाई गई है जहां वरुण धवन को मारा-पीटा जा रहा है। इस लोकेशन को देखकर आपको शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की याद आ जाएगी। ये बिल्कुल वैसी ही जगह है ‘जवान’ में बाप-बेटे को बचाने जाता है। इसके अलावा जेल वाला सीन भी ‘जवान’ की उस लोकेशन से हूबहू मिलता है, जहां दीपिका को रखा गया था। अब शाहरुख खान के फैंस तो नॉस्टैल्जिया फील कर ही रहे होंगे, इसी बीच सलमान खान के फैंस के लिए भी गुड न्यूज है। फिल्म के ट्रेलर में एक नकाब पहने शख्स नजर आता है। उसकी सिर्फ आंखें दिखाई दे रही हैं और उन आंखों से हिंट मिल रहा है कि फिल्म में सलमान खान भी दिखाई दे सकते हैं। इस शख्स की शक्ल तो नजर नहीं आ रही है, लेकिन फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि ये कोई और नहीं, बल्कि भाईजान सलमान खान ही हैं।
यह भी पढ़ें: Anurag Kashyap की बेटी-दामाद ने शादी पर लगवाई ‘कुत्ते और बिल्ली वाली मेहंदी’, तस्वीरें वायरल
जैकी श्रॉफ ने विलेन बनकर जमाया माहौल
ट्रेलर में सलमान खान के अलावा एक और चीज है जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर सकती है और वो है फिल्म की स्टोरी लाइन। महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म के मुद्दे को फिल्म में उठाया गया है। वरुण धवन हीरो बनकर इन बच्चियों की रक्षा करते और इनका बदला लेते हुए नजर आएंगे। जैकी श्रॉफ विलेन के किरदार में दमदार लग रहे हैं। अब इस धांसू विलेन और हीरो में जीत किसकी होगी ये तो आपको 25 दिसंबर को ही पता चलेगा जब फिल्म रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
16 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
20 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
21 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
22 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines