'हमारे देश के हनुमान...', Varun Dhawan ने Amit Shah से 'राम-रावण' को लेकर किया सवाल

Varun Dhawan, Amit Shah: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को प्रमोट कर रहे हैं। इस बीच अब वरुण को एक इवेंट में देखा गया। इस इवेंट में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Varun Dhawan, Amit Shah

Varun Dhawan, Amit Shah

विज्ञापन

Varun Dhawan, Amit Shah: बॉलीवुड के पॉपलुर एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को प्रमोट कर रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि अभिनेता चर्चा में भी हैं। इस बीच अब वरुण को एक इवेंट में देखा गया। इस इवेंट में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने अमित शाह से ‘राम-रावण’ को लेकर भी सवाल किया। आइए जानते हैं कि वरुण के सवाल पर गृहमंत्री ने क्या जवाब दिया?

वरुण धवन ने किया सवाल

दरअसल, हाल ही में Agenda Aaj Tak 2024 में गृहमंत्री अमित शाह और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन दोनों शामिल हुए। इस दौरान वरुण ने अमित शाह से सवाल किया कि भगवान राम और रावण में सबसे बड़ा अंतर क्या था? इस पर अमित शाह जवाब देते हैं कि कुछ लोगों के लिए खुद का इंटरेस्ट धर्म से डिसाइड होता है। धर्म मतलब ड्यूटी से कि मुझे ये करना चाहिए या नहीं।

विज्ञापन

अमित शाह ने दिया जवाब

इसके आगे उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के लिए धर्म खुद के इंटरेस्ट के लिए डिसाइड होता है, ये फर्क है राम और रावण में। उन्होंने आगे कहा कि राम धर्म की व्याख्या के अनुसार जीवन जीते थे और रावण ने धर्म को अपनी व्याख्या के अनुसार बदलने का प्रयास किया। इसके आगे वरुण ने कहा कि आपने अहंकार पर बोला तो मेरे मन में ये चीज आई कि जो रावण था उसको ज्ञान का अहंकार था और भगवान राम को अहंकार का ज्ञान था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में

इस पर अमित शाह ने कहा कि ये दोनों भी धर्म की परिभाषा में ही आ जाते हैं। इसके आगे वरुण ने कहा कि मैं आपको कहना चाहता हूं कि आप हमारे देश के हनुमान हैं, जो निस्वार्थ देश की सेवा कर रहे हैं। इसके अलावा अगर वरुण की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘बेबी जॉन’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था।

विज्ञापन

25 दिसंबर को होगी रिलीज

फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान की भी झलक नजर आई। हालांकि सलमान का फेस रिवील नहीं किया गया है, लेकिन लोगों ने कयास लगाए हैं कि फिल्म में सलमान खान का कैमियो हो सकता है। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा कि फिल्म में सलमान का क्या कैमियो है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ