Varun Dhawan Baby Girl First Photo: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल इस साल जून, 2024 में पेरेंट्स बने थे। दोनों के घर में नन्ही परी ने जन्म लिया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम लारा रखा है। वरुण के पिता बनने के बाद से फैंस उनकी नन्ही परी को देखने के लिए बेताब थे। अब एक्टर की बेबी गर्ल का चेहरा रिवील हो गया है। सोशल मीडिया पर वरुण धवन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नताशा अपनी बेटी लारा को सीने से चिपकाए हुए दिखाई दे रही हैं। इसी बीच लारा की पहली झलक फैंस को दिखाई दी जिसे देखने के बाद फैंस भी वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा कपल
बता दें कि वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही है लेकिन वरुण धवन नए साल का जश्न मनाने के लिए अपनी वाइफ नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ विदेश निकल चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर तीनों को स्पॉट किया गया। इस दौरान लारा अपनी मम्मी नताशा के सीने से चिपकी हुई दिखाई दीं।
फैंस भी लुटा रहे प्यार
उधर, जैसे ही वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी लारा की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आई तो फैंस भी अपना प्यार लुटाने लगे। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘लारा पापा पर नहीं बल्कि मम्मी पर गई है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत क्यूट है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘यह तो बिल्कुल अपनी मम्मी की तरह लग रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लारा बहुत क्यूट है।’
यह भी पढ़ें: New TV Shows 2025: अगले साल दस्तक देंगे ये 8 टीवी शोज, TRP आएगी छप्परफाड़!
यूजर्स कर रहे हैं ट्रोल
बता दें कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स जहां वरुण धवन और नताशा दलाल की नन्ही परी पर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग पैपराजी को काफी ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि पेरेंट्स की परमिशन के बिना बच्चे की तस्वीरें शेयर करना बिल्कुल ठीक नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने तस्वीरें वायरल नहीं करने की गुजारिश की है।
शादी के 3 साल बाद बने पेरेंट्स
गौरतलब है कि वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी, 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के करीब तीन साल बाद नताशा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था। कपल की बेटी को देखने के लिए फैंस लंबे समय से बेताब थे। अब उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो गई है। बता दें कि वरुण धवन के अलावा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की पहली झलक भी इसी तरह से पैपराजी ने वायरल की थी। इसके बाद अनुष्का और विराट ने फैंस की काफी क्लास भी लगाई थी।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines