हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Varinder Singh Ghuman का हुआ अंतिम संस्कार, पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर

Varinder Singh Ghuman: अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण का अंतिम संस्कार हो गया है. अभिनेता के अंतिम दर्शन करने और विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा था. हर किसी ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया.

विज्ञापन
Varinder Singh Ghuman. image credit- social media

Varinder Singh Ghuman: त्योहारों का सीजन चल रहा है, लेकिन इस खुशी के मौके पर अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मण के निधन ने हर किसी को मायूस कर दिया है. वरिंदर घुम्मण के निधन से परिवार और उनके चाहने वालों पर दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा है. अभिनेता के अंतिम दर्शन करने के लिए जनसैलाब उमड़ा और अब वो पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं.

दिल का दौरा पड़ने की वजह से वरिंदर घुम्मण का निधन हो गया. वरिंदर घुम्मण को उनके बेटे ने मुख्ग्नि दी है. इस दौरान उनकी पत्नी का हाल बेहद बुरा नजर आया. करवा चौथ के मौके पर पिता की मौत ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया और वो अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोईं. वरिंदर घुम्मण के निधन से पूरी पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है. ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola