Varanasi: मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म की शूटिंग चल रही है और अब फिर से फिल्म का सीन लीक हो गया है. सोशल मीडिया पर फिल्म का सीन लीक होते ही फिर से इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
महेश बाबू के बर्थडे से पहले वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर फिल्म का जो सीन वायरल हो रहा है, वो वाराणसी घाट पर शूट हुए एक बड़े एक्शन सीन का हिस्सा बताया जा रहा है. ये वीडियो महेश बाबू के जन्मदिन (8 अगस्त) से ठीक पहले फिल्म वायरल हुआ है. गौरतलब है कि फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही ‘वाराणसी’ बार-बार लीक का शिकार होती जा रही है.
पहले भी लीक हो चुके हैं सीन
पहले सेट से इसकी तस्वीरें, फिर अनाउंसमेंट वीडियो के कुछ हिस्से और पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक वायरल हुआ और अब ये नया वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच इसको लेकर और भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है. इंटरनेट पर फिल्म के सीन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें महेश बाबू खून से लथपथ नजर आ रहे हैं.
एडवेंचर फिल्म होने वाली है ‘वाराणसी’
इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म के किसी बड़े एक्शन सीन का हिस्सा हो सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस वीडियो की सच्चाई पर कोई बयान नहीं दिया है और ना ही रिएक्शन दिया है. गौरतलब है कि फिल्म ‘वाराणसी’ एक बड़ी एडवेंचर फिल्म होने वाली है, जिसकी कहानी वाराणसी से शुरू होकर अंटार्कटिका, अफ्रीका और प्राचीन रोम तक जाएगी.
टाइम-ट्रैवल का एंगल
इतना ही नहीं बल्कि इसमें टाइम-ट्रैवल का एंगल भी होगा और कहानी फिर से वाराणसी में आकर खत्म होगी. फिल्म की करीब 80% शूटिंग पूरी हो चुकी है और बड़े एक्शन सीन भी शूट हो गए हैं और बाकी शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम साथ-साथ चल रहा है, जो जल्द ही पूरा होने की उम्मीद की जा रही है. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि इस वायरल वीडियो पर मेकर्स कोई बयान देते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें- ‘मैंने आखिरी वक्त में…’, पिता के निधन पर भावुक हुए प्रदीप रावत के बेटे, क्या बोले विक्रमादित्य?
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
49 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
54 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
55 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines