Vanvaas X Review: अनिल शर्मा ने पिछले साल ‘गदर 2’ लाकर दर्शकों को बड़ा तोहफा दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। इस साल 2024 के आखिरी महीने में वह ‘वनवास’ लेकर आए। नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर यह फिल्म आज 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने नाना पाटेकर की वनवास को 10 में से 100 नंबर दिए हैं। वहीं फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट एपिसोड देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर ‘वनवास’ को कैसे रिएक्शन मिल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे तारीफ
नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म ‘वनवास’ को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म देखकर तो मेरी आंखों में आंसू आ गए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेरे मुंह से सिर्फ एक शब्द ही निकलेगा कि मेरे रोंगटे खड़े हो गए।’
नवनीत मूंदड़ा नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘अनिल शर्मा का, #वनवासनाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा अभिनीत यह फिल्म एक दुर्लभ सिनेमाई रत्न है जो एक दशक में एक बार सामने आता है। यह पारिवारिक ड्रामा पारिवारिक मूल्यों के लोकाचार की खोज करता है और बच्चों की देखभाल करने के महत्व को मार्मिक रूप से रेखांकित करता है।’
ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दर्शक नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ देख रहे हैं। फिल्म को देखते हुए सभी की आंखें नम हैं। यहां देखें अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन…
क्या है वनवास की कहानी
बता दें कि अनिल शर्मा की डायरेक्टेड फिल्म ‘वनवास’ एक बुजुर्ग पिता दीपक त्यागी (नाना पाटेकर) की कहानी को दिखाती है, जो मानसिक रूप से परेशान है क्योंकि उसके कलयुगी बेटे और बहू उससे छुटकारा पाना चाहते हैं। दोनों ही अपने पिता को छोड़कर चले जाते हैं। दूसरी तरफ दीपक अपने परिवार को ढूंढने में लग जाता है, तभी उसकी मुलाकात वीरू (उत्कर्ष शर्मा) से होती है। कैसे दोनों की दोस्ती होती है और वीरू किस तरह दीपक त्यागी को उसके परिवार से मिलवाता है। यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
गौरतलब है कि फिल्म ‘वनवास’ के जरिए नाना पाटेकर ने फिल्मी पर्दे पर दमदार वापसी की है। उनकी एक्टिंग से दमदार पहले से है। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने दर्शकों को भी इमोशनल कर दिया है। वहीं अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ‘गदर’ और ‘गदर 2’ के बाद दोबारा इस फिल्म में दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines