Aman Verma Vandana Lalwani Divorce: पॉपुलर एक्टर अमन वर्मा की शादी में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि वंदना लालवानी संग उनका रिश्ता टूट चुका है और जल्द ही ऑफिशियली इन दोनों का तलाक भी हो जाएगा। ‘हम ने ली है- शपथ’ (Hum Ne Li Hai- Shapath) के सेट पर साल 2014 में पहली मुलाकात के बाद इन दोनों का इश्क परवान चढ़ा था।
अमन वर्मा और वंदना लालवानी के रिश्ते में आया नया मोड़
वहीं, शादी के 9 साल बाद अब अमन वर्मा और वंदना लालवानी का रिश्ता बिखर चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश तो की लेकिन ये कामयाब नहीं हो पाए। एक्टर ने अपने तलाक की खबरों पर रिएक्ट करने से इंकार कर दिया और ये तक कह दिया कि सही समय आने पर उनके वकील के जरिए वो अपनी बात रखेंगे।
वंदना लालवानी ने 3 शब्दों दिया बड़ा हिंट
वहीं, अब ‘बागबान’ (Baghban) एक्टर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर सुर्खियां बटोर ली हैं। अमन वर्मा की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। 3 शब्दों में वंदना लालवानी ने काफी कुछ कह दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहीं भी शादी या तलाक का जिक्र नहीं किया, लेकिन इस पोस्ट को देखकर ऐसा ही लग रहा है जैसे उनका इशारा तलाक की तरफ है। वंदना लालवानी ने अपनी स्टोरी पर लिखा है, ‘Truth Shall Prevail’, जिसका मतलब है ‘सच की जीत होगी’।
Vandana Lalwani
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha पर 32 साल मां ने लगाकर रखा ‘कर्फ्यू’, Zaheer Iqbal के प्यार में तोड़े सारे कायदे-कानून
तलाक की खबरों के बीच वंदना लालवानी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पोस्ट को उनके तलाक से जोड़कर देख रहे हैं। वंदना लालवानी ने जो कहा है उसके बाद ऐसा लग रहा है, जैसे अभी काफी कुछ खुलासे हो सकते हैं और ये तलाक कंट्रोवर्शियल हो सकता है। ‘सच की जीत’ से वंदना का क्या मतलब है? अब फैंस भी बस यही जानना चाहते हैं। इस पोस्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस कपल के चुप्पी तोड़ने पर ही सच बाहर आएगा।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines