Vaishali Takkar Suicide Case Update: छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘ससुराल सिमर का’ की एक्ट्रेस वैशाली टक्कर (Vaishali Takkar) ने रविवार को सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि प्रेस प्रसंग के चलते एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम उठाया। वहीं अब इसमें कुछ और अपडेट्स आ गए हैं।
अभी पढ़ें – Ananya Panday Photos: अनन्या पांडे पिंक लहंगे में लगीं हसीन, लुक देख फैंस बोले-‘ब्यूटीफुल क्वीन’
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैशाली का पड़ोसी राहुल नवलानी उन्हें काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था। मौके से मिले सुसाइड नोट से पता चलता है कि वो तनाव में थीं और उनका पड़ोसी कारोबारी राहुल नवलानी उन्हें परेशान कर रहा था।
वहीं सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मोती उर रहमान ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, “राहुल वैशाली का पड़ोसी था और सुसाइड नोट में लिखा है कि वह वैशाली को परेशान करता था, जिसके कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। उसकी शादी किसी दूसरे से होने वाली थी, जिसके कारण राहुल उसे परेशान कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है, “मैं क्विट कर रही हूं, आई लव यू मम्मी पापा मुझे माफ करना मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी। प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना। मुझे राहुल और दिशा ने 2- 5 साल तक मेंटल टार्चर किया है। वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी आपको मेरी कसम। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मुझे माफ करना मैं छोड़कर जा रही हूं।”
वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने वैशाली को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में राहुल और उसकी पत्नी को किया गिरफ्तार कर लिया है। आला अधिकारियों का कहना है कि “उसके (टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर) ई-गैजेट्स की जांच की जाएगी। उसके पड़ोसी राहुल ने उसे परेशान किया, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। एक्ट्रेस की डायरी की भी जांच की जाएगी। वो शादी करने वाली थी, लेकिन उसने उसमें भी बाधा डाली।”
वैशाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करती थीं। उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘ये है आशिकी’ सहित कई धारावाहिकों में काम किया था।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
9 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
10 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
12 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
14 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
15 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines