BO Collection: Vadh 2 ने पहले दिन कितनी की कमाई? Border 2 और Mardaani 3 का भी जान लें हाल

Vadh 2 Border 2 Mardaani 3 Box Office Collection: नीना गुप्ता की ‘वध 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. वहीं दूसरी ओर ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन अभी भी जारी है.

Vadh 2 Border 2 Mardaani 3 Box Office Collection

Vadh 2 Border 2 Mardaani 3 Box Office Collection: नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वध 2’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर पहले ही दिन अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर मूवी पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं इसके साथ ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाई हुई है. चलिए तीनों फिल्मों का कलेक्शन जानते हैं.

विज्ञापन

‘वध 2’ ने पहले दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की ‘वध 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 50 लाख का बिजनेस किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 7.15% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 4.34%, दोपहर के शो 6.85%, शाम के शो 6.72% और रात के शो 10.69% रहे. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. वहीं संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 28.05 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 41.1 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में नजर आई हैं और दोनों की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

‘बॉर्डर 2’ की अब तक की कमाई

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ भी अभी तक कमाई कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए 15 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 15वें दिन 2.85 करोड़ की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 297.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 406.35 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ