Chandrika Gera Dixit, Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में आए कंटेस्टेंट्स भी दर्शकों का पहले से ही ध्यान खींच रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 की पहली कंटेस्टेंट यानी वड़ा पाव गर्ल (चंद्रिका गेरा दीक्षित) भी खूब लाइमलाइट चुरा रही हैं। हालांकि बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में वड़ा पाव गर्ल का आना लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया और इस पर यूजर्स ने नाराजगी भी जताई, लेकिन अब भई जब शो के मेकर्स ने इतना बड़ा दांव खेला है, तो कुछ ना कुछ ट्विस्ट तो होगा ही। इस बीच अब वड़ा पाव गर्ल ने रिवील किया कि शो में आने की बात को लेकर उनके पति ने कैसे रिएक्ट किया था।
चंद्रिका दीक्षित ने खुद किया शेयर
दरअसल, हाल ही में एक मीडिया चैनल संग बात करते हुए चंद्रिका गेरा दीक्षित ने इस पर बात की। जी हां, इस दौरान वड़ा पाव गर्ल ने बताया कि मुझे अभी भी नॉर्मल ही लगता है। भले ही दुनिया के लिए मैं अलग हूं, लेकिन मेरी फैमिली के लिए मैं अभी भी वही चंद्रिका हूं। कुछ चीजें हासिल की है और अभी तो बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।
पति ने ऐसे किया रिएक्ट
जब शो में आने पर उनके पति के रिएक्शन के बारे में पूछा गया, तो वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि वो बहुत सपोर्टिव हैं, लेकिन इमोशनल भी। चंद्रिका ने कहा कि जब मेरे पति ने इसके बारे में सुना था, तो पहले तो उन्होंने मुझे गले लगाया और वो खूब रोए थे। खुश होने के साथ-साथ वो इमोशनल भी बहुत थे और उन्होंने कहा कि तुम अब मुझसे इतना दूर हो जाओगी, लेकिन सच में वो ही सबसे ज्यादा खुश थे।
झगड़े और बहस को कैसे संभालेंगी?
इसके आगे अपने बच्चे के बारे में बात करते हुए वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि मेरे लिए अपने बेटे से दूर रहना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं उससे यही कहना चाहती हूं कि मम्मा हमेशा आपके पास है और आपके साथ है। अपने बेटे की लाइफ को बेस्ट करने के लिए मैं जो भी कर सकती हूं, वो सब करूंगी। इसके आगे वड़ा पाव गर्ल ने ये भी शेयर किया कि वो कैसे शो के घर में होने वाले झगड़े और बहस को संभालेंगी।
फैमिली और बच्चे को टारगेट किया तो रिएक्ट करूंगी- वड़ा पाव गर्ल
इस पर बात करते हुए वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि मैं लिमिडेट चीजों को लेकर इमोशनल हूं। उन्होंने कहा कि अगर मेरे बेटे, मेरी फैमिली और मेरे बिजनेस पर अगर कोई उंगली उठाता है, तो वो मुझसे सहन नहीं होगा। वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि मैं जानती हूं कि मैंने खुद को कहां से कहां लाया है। अगर मेरी फैमिली और बच्चे को किसी ने टारगेट किया, तो मैं इस पर जरूर रिएक्ट करूंगी।
यह भी पढ़ें- Renukaswamy की हत्या के लिए Darshan ने दी थी सुपारी, एक्टर ने पुलिस के सामने कबूला सच
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
2 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
3 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
5 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
9 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines