हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'राज हमने खोले तो…', पति ने लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप तो 'वड़ा पाव गर्ल' ने भी दे डाली धमकी!

Chandrika Dixit: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से फेमस चंद्रिका दीक्षित अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पति युगम गेरा के साथ विवाद जारी है. इसी बीच चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप लगा. अब उन्होंने पति को धमकी दी है.

विज्ञापन
'वड़ा पाव गर्ल' ने पति को दे डाली धमकी. (photo- Instagram)

‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी कि चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं. लेकिन इस बार वो अपने काम नहीं बल्कि मैरिड लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं. पति युगम गेरा के साथ उनका विवाद काफी गहराया हुआ है. उनकी शादीशुदा जिंदगी में काफी मुश्किलें चल रही है. युगम और चंद्रिका दोनों एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. बीते दिनों ही चंद्रिका पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा. इसी बीच अब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसे पति को धमकी से जोड़ा जा रहा है.

दरअसल, चंद्रिका दीक्षित की एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा शुरू हुई तो ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की. सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन संग उनकी रोमांटिक रील वीडियोज वायरल हो रही हैं, जिसके बाद अफेयर की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई. मिस्ट्री मैन संग रिश्ते पर सवाल उठ रहे हैं. पति ने लेटेस्ट वीडियो में भी कहा था कि किसी के साथ भी घूमें और रील बनाएं उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें: ‘बात ही नहीं की…’, कंगना रनौत ने किया था अक्षय खन्ना संग फ्लर्ट, एक्टर ने नहीं दिया था भाव

विज्ञापन

चंद्रिका के आरोपों पर पति ने शेयर किया था वीडियो

युगम पर लगे चीटिंग के आरोपों के बीच चंद्रिका के पति ने हाल ही में अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने मिस्ट्री मैन संग उनके रिश्ते पर सवाल उठा थे. चंद्रिका के पति ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि ‘तू चाहे जिसके साथ भी घूम, जिस मर्जी को अपना नया आशिक बना, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. लेकिन कल को वो अगर मुझे इस दुकान पर दिख गया ना तो उसकी टांगे तोड़ दूंगा.’

चंद्रिका ने क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए दी धमकी!

युगम द्वारा उठाए पत्नी के रिश्ते पर सवाल के बाद अब चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा, ‘ये किरदार के खोखले दावे ना करो. राज हमने खोले तो बुरा मान जाओगे.’ अब उनकी इसी पोस्ट को लोग उनके पति युगम गेरा के साथ कनेक्ट कर रहे हैं. माना जा रहा है कि उन्होंने पति पर निशाना साधा हौ. वहीं, दूसरी पोस्ट में चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन की पोस्ट को री-शेयर किया है, जिसमें उस शक्स की आंखों में देखकर पोज देती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dhanush नहीं तो कौन हैं Mrunal Thakur के क्रश? एक्ट्रेस ने वायरल वीडियो में किया खुलासा

इस दिन खुलेगा बड़ा राज!

इसके साथ ही चंद्रिका का सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया था. जब मिस्ट्री मैन संग चंद्रिका नाम जुड़ा तो उस शख्स संग बात करते हुए उन्होंने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें वो कहते हैं कि 8 फरवरी को बड़ा खुलासा करेंगे. वीडियो में चंद्रिका मिस्ट्री मैन से कहती हैं, ‘तुझे पता है कि मीडिया में क्या नाम दे रहे हैं तुझे? क्या-क्या छाप रहे हैं वो हमारे बारे में? चंद्रिका की बात पर वो शख्स कहता है कि वो 8 तारीख को सबको जवाब देंगे.’ इस वीडियो को शेयर कर ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने लिखा, ‘सबका जवाब देंगे. (मिस्ट्री मैन).’

विज्ञापन

चंद्रिका ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि चंद्रिका ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो रोते हुए नजर आई थीं. उन्होंने दावा किया था कि उनके पति का अफेयर चल रहा है. ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने पति की चैट और दूसरी महिला संग उनकी तस्वीरें भी दिखाई थी. हालांकि, युगम ने इन आरोपों को गलत बताया था. युगम का कहना है कि चंद्रिका का खुद का अफेयर चल रहा है. हालांकि, कौन कितना सच बोल रहा है ये तो वक्त पर ही पता चलेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola