‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल, चंद्रिका पति युगम गेरा को छोड़कर एक मिस्ट्री मैन के साथ काफी वायरल हो रही है. इतना ही नहीं उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. चंद्रिका दीक्षित अपनी दूसरी शादी को लेकर भी खूब चर्चा में बनी हुई है. इतना ही नहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
यह भी पढ़ें: OTT सब्सक्रिप्शन का नहीं है पैसा…, YouTube पर मुफ्त में देख डालिए ये 7 शानदार फिल्में
धर्म बदले वाली खबर पर चंद्रिका दीक्षित ने तोड़ी चुप्पी
हालांकि, इन सब खबरों पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित ने विराम लगा दिया है. चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने धर्म बदलने वाली खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने वीडियो में ऐसी खबरें फैला रहे लोगों पर नाराजगी जताई है. इतना ही नहीं चंद्रिका हाथ जोड़ती हुई भी नजर आई है. आपको बता दें कि चंद्रिका ने वीडियो में कहा ‘मुझे आपसे कुछ बात करनी है, जो मुझे लगता है कि बहुत जरूरी हो गया है. सबसे पहले मैं ना किसी राजनीतिक दल से या किसी संगठन से ताल्लुक रखती हूं. हालांकि, मेरे कुछ कैरेक्टर और वीडियो को लेकर यह कहा जा रहा है की मैने धर्म बदल लिया है लेकिन मैं लोगों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे न सीखने की धर्म का पालन कैसे करते हैं.’ चंद्रिका ने आगे कहा, ‘मैं सभी धर्म का पालन करती हूं मैं कल भी ब्राह्मण थी और आज भी ब्राह्मण हूं.’
यह भी पढ़ें: Netflix पर छाई 2 घंटे 26 मिनट की कॉमेडी ड्रामा फिल्म, आते ही ‘धुरंधर’ से छीना नंबर-1 ताज
चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने शेयर किया फोटो
हालांकि आज यानी 24 फरवरी को चंद्रिका दीक्षित के पति युगम गेरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें युगम गेरा के साथ एक महिला नजर आ रही है. लेकिन इस फोटो में उस महिला का चेहरा नहीं दिख रहा है. क्योंकि फोटो पीछे की ओर से क्लिक की गई है. फोटो शेयर करते हुए युगम गेरा ने कैप्शन में लिखा है. “लाइव शुरू करो आगे बढ़ो” इसके बाद से ही लोग इस फोटो के नीचे कमेंट करने लगे हैं और उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 mins agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
52 mins ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
1 hr agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
18 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
19 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
21 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines