Vada Pav Girl Husband Yugam Video: दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित इस समय काफी सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही में अपने पति युगम पर धोखा धड़ी का आरोप लगाया है. उनकी व्हाट्सैप चैट दिखाकर चंद्रिका ने पूरे सोशल मीडिया पर अपने ही पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाए. ऐसे में अब उनके पति युगम का भी रिएक्शन सामने आया, जिसमें उन्होंने खुद वीडियो के जरिए मीडिया से बात करने का अनुरोध किया.
यह भी पढ़ें: O Romeo X Review: हिट या फ्लॉप…’ओ रोमियो’ में कैसी लगी शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री? जानिए क्या बोली पब्लिक
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका का आरोप
दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका दीक्षित आज हर किसी को पता हैं. ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका ने बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लिया. वहां से उनकी शोहरत आसमान छू गई. लेकिन अब उनकी जिंदगी में तूफान आ गया है. पति युगम गेरा के साथ उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर खुलकर लड़ाई का रूप ले चुका है. उन्होंने अपने पति युगम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
पति-पत्नी के बीच शुरू घमासान
कुछ दिन पहले चंद्रिका ने एक वीडियो में रोते हुए कहा कि उनके पति युगम उनसे धोखा कर रहे हैं. उन्होंने दो लड़कियों के साथ चैट के स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें बनने लगीं. चंद्रिका ने कहा, “दो महीने से बर्दाश्त कर रही हूं. अब नहीं हो रहा.”
यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में राजपाल यादव, नहीं मिल रही कोई VIP ट्रीटमेंट, चुटकुले सुना ऐसे काट रहे रातें
पति युगम का वीडियो वायरल
इस बीच चंद्रिका की एक फोटो भी वायरल हुई, जिसको फेक बताया जा रहा है. इन सबके बीच युगम ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है और वीडियो बनाकर मीडिया से बता करने की गुहार लगाई है. उन्होंने वीडियो में कहा कि “बर्दाश्त करने की भी हद होती है. रोज-रोज झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. मैं मीडिया से बात करके अब सच सामने लाना चाहता हूं.”
चंद्रिका और युगम की शादी
बता दें कि युगम और चंद्रिका पहले दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव की दुकान चलाते थे. लेकिन एक रात में वड़ा पाव गर्ल फेमस हो गई. इसके बाद उनकी कई वीडियोज वायरल हुईं और उनका नाम फेमस हो गया. उन्हें बिग बॉस में भी आने का मौक मिला, जिसके बाद उनके सपनों को पंख मिल गए. लेकिन अब उनके जीवन में बड़ा भूचाल आ गया है, जब उनकी ही शादीशुदा जिंदगी के बारे में लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं.
लोगों का रिएक्शन
चंद्रिका और उनके पति युगम की लड़ाई को लोग बड़े ध्यान से देख रहे हैं. युगम का वीडियो रिलीज होते ही लोग कमेंट्स में कह रहे हैं कि “अब दोनों की बात सुननी चाहिए.” वहीं कुछ कहते हैं, “ये सब पब्लिसिटी के लिए है.” लेकिन युगम का कहना है कि वे तैयार हैं. कोई भी सवाल पूछ लो. ये विवाद अब सिर्फ पति-पत्नी का नहीं रहा. पूरा सोशल मीडिया बंटा हुआ है। एक तरफ चंद्रिका की दर्द भरी कहानियां, दूसरी तरफ युगम का गुस्सा. बच्चे का भी जिक्र आ रहा है, लेकिन उसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी हल्दी…’, वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर रहीं मृणाल ठाकुर? वेडिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
42 mins agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
1 hr agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
2 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
12 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines