Chandrika Dixit: चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उनका पति युगम गेरा संग विवाद काफी गहरा गया है. आरोपों और जुबानी जंग के बीच विवाद उनकी दुकान पर पहुंच गया है. इसी बीच दोनों सोशल मीडिया पर खूब वीडियो और पोस्ट शेयर करके निशाना साध रहे हैं. एक-दूसरे पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा रहे हैं. जहां एक तरफ उनके फैंस परेशान हैं वहीं, दूसरी ओर उनके इस विवाद को ट्रोल्स झूठा पता रहे हैं.
इन्हीं कयासों के बीच चंद्रिका दीक्षित की एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसके बाद उनका पति संग चल रहे विवाद पर सवाल खड़ा होने लगा है. अगर ‘वड़ा पाव गर्ल’ की इस पोस्ट की बात की जाए तो इसमें उन्होंने अपनी हिजाब वाली मिस्ट्री मैन संग पोस्ट शेयर की है, जो दूसरे मीडिया पब्लिकेशन की है. ये पोस्ट उनकी दूसरी शादी की चर्चा और धर्म बदलने को लेकर है.
यह भी पढ़ें: ‘काम करने की इतनी बड़ी सजा?’ पति संग विवादों के बीच रोती-बिलखती दिखीं चंद्रिका दीक्षित
चंद्रिका की पोस्ट ने खड़ा किया सवाल
अब चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मीडिया में आना है पर जरा टाइम लगेगा.’ अब उनकी इसी पोस्ट ने हलचल मचा दी है. ‘वड़ा पाव गर्ल’ के पति संग विवाद पर लोग सवाल खड़े करने लगे हैं. सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम ने पोस्ट भी साझा की है, जिसमें कमेंट में लोग उनके विवाद को पब्लिसिटी स्टेंट कह रहे हैं. हालांकि, फैंस उनके विवाद से काफी सीरियस हो गए हैं और चिंता में हैं आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘ये तलाक करवाएगा…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ संग कौन है मिस्ट्री मैन? एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लगे आरोप
चंद्रिका और युगम ने लगाए आरोप
चंद्रिका दीक्षित और युगम ने एक-दूसरे पर काफी आरोप लगाए. पहले चंद्रिका ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरो लगाया, जिसके बाद तिलमिलाए युगम भी चुप नहीं बैठे. उन्होंने वाइफ और वड़ा पाव गर्ल पर आरोप लगाया कि वो भी चुप नहीं बैठेंगे और उन्हें भी चीजें पता है. उनके पास भी सबूत है. उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा कि चंद्रिका किसी के साथ भी रील बनाएं या घूमे फिरे उन्हें उन सब चीजों से कोई लेना देना नहीं है. युगम ने उन्हें वॉर्निंग भी दी कि लेकिन अगर कोई उनकी दुकान के आस-पास भी दिखा तो वो उसकी टांग तोड़ देंगे.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
11 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
13 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
14 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
17 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines