‘बिग बॉस’ फेम और ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वो पति युगम गेरा के साथ विवादों की वजह से सुर्खियों में हैं. अब पति और पत्नी के झगड़े पब्लिक हो गए हैं. चंद्रिका ने पति पर चीटिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि वो घर, बच्चा, दुकान सब संभाल रही हैं. लेकिन उनका पति किसी और के साथ है. इन आरोपों पर उनके पति युगम गेरा का भी रिएक्शन सामने आया है.
युगम ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो चंद्रिका के खिलाफ बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने आरोपों के बीच दावा किया कि उनके पास भी सबूत है. दोनों जिस तरह से एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं. इसमें एक नया ट्विस्ट आया है. चंद्रिका के पति ने दावा किया कि उनकी बदौलत वो लाइफ में कुछ कर पाई हैं. दिल्ली में वड़ा पाव की दुकान भी उनकी ही वजह से चंद्रिका खोल पाईं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं आज भी वही हूं…’, 7 साल बाद एक्टिंग में लौट रहीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नहीं मिला काम
युगम ने शेयर किया वीडियो
पति पत्नी का विवाद इस कदर बढ़ गया है कि युगम और चंद्रिका दुकान को लेकर लड़ रहे हैं. युगम का कहना है कि वो चंद्रिका को किसी भी हाल में ये दुकान नहीं देंगे. ऐसे में अब बीती रात युगम ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है. इसमें वो कहते हैं, ‘मैं अपनी दुकान पर आ चुका हूं. ये वीडियो चंद्रिका के इंस्टा पेज पर इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि उसके पेज का एक्सेस अभी है मेरे पास. आपको बता दूं कि ये वीडियो 2 घंटे या दो दिन में डिलीट हो सकती है.’
युगम ने चंद्रिका को दी चेतावनी
युगम ने चंद्रिका को चेतावनी देते हुए कहा, ‘चंद्रिका तुम मुझसे ये दुकान तो कभी नहीं ले सकती हो. चाहे पेज का ले लेगी मगर इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी. क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है और ये तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं और इस बात का ध्यान रखना. तू चाहे जिसके साथ भी घूम, जिस मर्जी को अपना नया आशिक बना, अपने नए आशिक के साथ घूम मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन अगर कोई इस दुकान पर दिख गया ना तो उसकी टांग तोड़ दूंगा.’
यह भी पढ़ें: ‘कदम नहीं उठाए तो…’ गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत से टूटे सोनू सूद, वीडियो शेयर कर की खास अपील
युगम ने एक और वीडियो किया शेयर
इतना ही नहीं, युगम ने अपना एक और वीडियो शेयर किया और इसमें उन्होंने चंद्रिका को साफ तौर से कहा कि वो उनके रास्ते में ना आएं. उन्हें जिसके साथ भी रील बनाना है बनाएं लेकिन जो चीज उनकी है वो इसे हासिल करके रहेंगे. युगम की इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की है. इसमें उन्होंने लिखा था कि अब तक कुछ नहीं बोले पर अब सामने आना पड़ेगा. युगम ने दावा किया कि खाली हाथ वो भी नहीं है.
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 hr ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
2 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
3 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
4 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
5 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
7 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
7 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
7 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
15 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines