Vada Pav Girl Reveals Mystery Man: वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा पाव गर्ल की चर्चा हो रही है. चंद्रिका दीक्षित का उनके पति युगम के साथ विवाद चल रहा है. इस बीच अब वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन का नाम रिवील कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये मिस्ट्रीमैन?
नए वीडियो में रिवील किया नाम
दरअसल, वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चंद्रिका नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके साथ मिस्ट्रीमैन भी नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए चंद्रिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि नाम रिवीली माई @kon_mysteryman.
क्या है मिस्ट्रीमैन का नाम?
वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में मिस्ट्रीमैन कहते हैं कि जिसको आप अभी तक चंद्रिका बानो बोल रहे हो, ये कोई और नहीं बल्कि चंद्रिका दीक्षित ही हैं. इसके बाद वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि जिसको आप मिस्ट्रीमैन कह रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ये हैं सैफी.
अगर हमारी मोहब्बत…
इसके बाद वीडियो में सैफी कहते हैं कि अगर हमारी मोहब्बत में हिंदू-मुस्लिम की एकता अगर आप देखते हैं, तो उसके लिए आपको कुछ समय के लिए ये जो राजनीति है, इसे साइड करना होगा. करके देखो आपको पता लगेगा कि इससे अच्छा कोई धर्म नहीं होता. हम जिस धर्म में हैं ना एक-दूसरे की इज्जत करना जानते हैं. सबसे बड़ा धर्म तो इंसानियत है. हम इंसानियत को फॉलो कर रहे हैं और आप लोगों ने इस रिश्ते को ही गलत नाम दे दिया.
क्या है सच?
अब ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं बल्कि इस पर यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. गौरतलब है कि बीते कुछ समय से वड़ा पाव गर्ल और उनके पति युगम के बीच अनबन चल रही है. कुछ लोगों का कहना है कि चंद्रिका ये सब लाइमलाइट में आने के लिए कर रही हैं. अब सच क्या है ये खुद वड़ा पाव गर्ल ही जानती हैं.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 44 मिनट की वो फिल्म, जो Netflix पर आते ही हुई ट्रेंड, 8 साल पहले हुई थी रिलीज
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines