'अबीर गुलाल' बायकॉट के बीच वाणी कपूर ने Pahalgam Terror Attack पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

Vaani Kapoor on Pahalgam Terror Attack: वाणी कपूर को ‘अबीर गुलाल’ के चलते ट्रोल होना पड़ा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है।

vaani kapoor reaction on pahalgam terrorist attack amid boycott abir gulaal fawad khan

Vaani Kapoor File Photo

Vaani Kapoor on Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद जहां एक और देशवासियों का खून खौल रहा है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के चलते काफी ट्रोल होना पड़ रहा है। दरअसल, इस फिल्म में वाणी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ नजर आई हैं। पहलगाम आतंकी हमले के चलते सोशल मीडिया पर ‘अबीर गुलाल’ बायकॉट करने की मांग हो रही है। इन सब के बीच वाणी कपूर ने फाइनली पहलगाम टेरर अटैक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की पोस्ट

वाणी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘जब से मैंने पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला देखा है, तब से मैं स्तब्ध हूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं। बहुत दुखी हूं। तबाह हो गई हूं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं।’ बता दें कि वाणी कपूर का ये बयान उस वक्त आया है, जब उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं उनकी फिल्म को लेकर बहिष्कार की मांग उठ रही है।

फवाद खान ने जताया दुख

वाणी कपूर के अलावा फवाद खान ने भी पहलगाम आतंकवादी हमले पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘पहलगाम में हुए जघन्य हमले को सुनकर बहुत दुख हो रहा है। हमारी संवेदनाएं और दुआएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं। हम इस मुश्किल वक्त में उनके परिवार के लिए शक्ति और इलाज की दुआ कर रहे हैं।’

गौरतलब है कि फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘अबीर गुलाल’ 9 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले ही फिल्म के बहिष्कार की मांग उठ रही है सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ऐसे मुश्किल वक्त में भी इंडियन स्टार्स पाक स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं। इस बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ‘हम अबीर गुलाल को इंडिया में रिलीज नहीं होने देंगे। निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ