75 देशों में रिलीज हुई ये फिल्म, भारत में हुआ विरोध, देश में बैन होने की वजह क्या?

2025 Most Controversial Film: आज हम आपको साल 2025 की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसको लेकर खूब बवाल हो चुका है। फिल्म दुनियाभर में रिलीज भी हो गई, लेकिन भारत में बैन है।

aabeer gulaal

महाविवादित फिल्म। image credit- youtube

2025 Most Controversial Film: हर साल पर्दे पर एक नहीं बल्कि ना जाने कितनी फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ फिल्में जहां हिट साबित होती हैं, तो कुछ फ्लॉप निकलती हैं। कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जिनको लेकर विवाद होता है। हालांकि, कुछ विवाद के बाद भी रिलीज हो जाती हैं और कुछ बैन। आज हम आपको साल 2025 की एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसको लेकर खूब बवाल हो चुका है। इस फिल्म को 75 देशों में तो रिलीज कर दिया गया, लेकिन भारत में ये अभी भी बैन है। आइए जानते हैं कि फिल्म और इसके भारत में बैन होने की वजह के बारे में?

विज्ञापन

फिल्म ‘अबीर गुलाल’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि हालिया रिलीज फिल्म ‘अबीर गुलाल’ है। फवाद खान और वाणी कपूर की इस फिल्म को 12 सितंबर, 2025 को दुनिया भर के 75 देशों में रिलीज किया गया, लेकिन फिल्म भारत में बैन है। अब कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल होगा कि आखिर इस फिल्म को इंडिया में क्यों बैन किया गया है।

विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद हुई बैन

दरअसल, फिल्म के भारत में बैन की वजह छोटी नहीं है। जी हां, फिल्म भारत में पहलगाम हमले के बाद से बैन हुई है। पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। फिल्म में पाक एक्टर फवाद खान लीड रोल में हैं। ऐसे में फवाद की वजह से फिल्म के बैन की मांग उठी और इसे भारत में बैन कर दिया गया।

पीबीआई ने दावों को किया खारिज

हालांकि, बीच में सुनने में आया था कि इसे इंडिया में रिलीज किया जा रहा है, लेकिन पीबीआई ने साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज को लेकर किए जा रहे दावे झूठे हैं और इसे भारत में रिलीज नहीं किया जा रहा है। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से ही तमाम पाक स्टार्स को भारत में बैन किया जा चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ