Ustaad Bhagat Singh Starcast Fees: पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ आज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को पहले दिन ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी इसकी कमाई के आंकड़े अच्छे हैं. इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस की भी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली है.
स्टारकास्ट की फीस
पवन कल्याण
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के लिए पवन कल्याण की फीस की बात करें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये लिए हैं. पवन ने इतनी कम फीस इसलिए चार्ज की है क्योंकि निर्माताओं के साथ उनके रिश्ते अच्छे थे. फिल्म के लिए पवन ने कोई ज्यादा फीस नहीं ली है. फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस पवन की ही है.
श्रीलीला
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में अभिनेत्री श्रीलीला ने लीड रोल अदा किया है. इस फिल्म के लिए उनकी फीस की बात करें तो उन्होंने फिल्म के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है.
राशि खन्ना
इस फिल्म में राशि खन्ना ने भी बेहद अहम किरदार निभाया है. फिल्म के लिए राशि खन्ना ने 1.5 से 2 करोड़ रुपये के आसपास फीस ली है.
देवी श्री प्रसाद
संगीतकार देवी श्री प्रसाद की बाद करें तो इस फिल्म के गानों के लिए उन्होंने कथित तौर पर 12 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है. साथ ही थमन एस बैकग्राउंड स्कोर का काम थमन एस ने संभाला है और इसके लिए उन्होंने 1 से 1.5 करोड़ रुपये की फीस ली है.
हरीश शंकर
बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर हैं और उन्होंने फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये लिए हैं. साथ ही आर. पार्थिबन इस फिल्म में विलेन के किरदार में हैं और ये भूमिका निभाने के लिए आर. पार्थिबन की फीस कितनी है, जिसकी सही जानकारी नहीं है. बता दें कि सभी स्टार्स की फीस रिपोर्ट्स के आधार पर है और ये कंफर्म नहीं है. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कितनी होती है. वहीं, बजट की बात करें तो इस फिल्म को 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के साथ Ustaad Bhagat Singh की तगड़ी टक्कर, फिर भी कमा डाले इतने करोड़, जानें कलेक्शन
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines