हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'मेरी दुनिया उजड़ गई...', इंस्टाग्राम अकाउंट बैन होने पर क्या बोलीं Ushna Shah?

भारत ने पाकिस्तान के कई स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को इंडिया में बैन कर दिया है। इस बीच अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस उस्ना शाह ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि इससे उनकी दुनिया ही उजड़ गई। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा?

विज्ञापन
Ushna Shah, Pahalgam Attack

पहलगाम हमले के बाद पूरा पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। भारत ने पाकिस्तानी स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट क्या बैन किए कि पाकिस्तानी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने बयानों की झड़ी लगा दी। हर कोई इस पर रिएक्ट कर रहा है और अपनी-अपनी बात रख रहा है। वहीं, अब भारत द्वारा इंस्टा अकाउंट बैन होने पर एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कहा कि ये क्या कर दिया है।

उस्ना शाह ने किया रिएक्ट

दरअसल, भारत द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध लगने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस उस्ना शाह ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि मेरी दुनिया उजाड़ गई अभी, मोदी जी ये क्या कर दिया? शाह के इस रिएक्शन से लग रहा है कि इंडिया में उनका अकाउंट बैन होने की वजह से वो परेशान हो गई हैं। इसकी जानकारी lougpakistan नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने दी है।

कई पाक स्टार्स के अकाउंट बैन

गौरतलब है कि भारत ने कई पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को इंडिया में बैन कर दिया है। ऐसे में तमाम लोग इस पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। बता दें कि हिंदुस्तान ने पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर, माहिरा खान, उस्ना शाह, अली जफर, बिलाल अब्बास जैसे तमाम स्टार्स को बैन कर दिया गया है। हालांकि, अभी फवाद खान, मावरा होकेन जैसे स्टार्स इस लिस्ट से बाहर हैं। देखने वाली बात होगी कि क्या इंडिया में इन्हें भी बैन किया जाता है या नहीं?

Ushna Shah

पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ तनाव बढ़ता ही जा रहा है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इसकी चर्चा भी हो रही है। पाकिस्तान को हिंदुस्तान बार-बार कोई ना कोई झटका दे रहा है। ऐसे में पाक खिसयाया हुआ है और वो भी कई भारतीयों चीजों को बैन कर चुका है। बता दें कि पहलगाम हमले में 28 मासूमों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद देशभर में गुस्सा देखने को मिला और हर कोई इसका जवाब भी चाहता है।

यह भी पढ़ें- Oscar जीतने वाले इकलौते भारतीय डायरेक्टर कौन? जिन्होंने अपनी फिल्मों में दिखाई हकीकत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें