हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

नौकरानी, केयर टेकर, वड़ा-पाव बेचने वाली क्यों बनना चाहती हैं Usha Uthup!

Usha Uthup: इंडियन पॉप आइकन ऊषा उत्थुप ने हमेशा ही अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीता है। हर कोई उनकी आवाज का दिवाना है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है। आइए जानते हैं कि अब उषा ने अपने बारे में क्या कहा है?

विज्ञापन
Usha Uthup

Usha Uthup: इंडियन पॉप आइकन ऊषा उत्थुप अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों ऊषा उत्थुप पुणे में होने वाले NH7 वीकेंडर को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच पॉप स्टार ने अपनी इच्छाओं के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो क्यों ऊषा उत्थुप नहीं बनना चाहती। आइए जानते हैं कि आखिर ऊषा उत्थुप ने इच्छाएं क्या हैं और वो क्यों खुद के किरदार से दूर भागती हैं।

ऊषा उत्थुप ने बताई मन की बात

दरअसल, हाल ही में ऊषा उत्थुप ने SCREEN को दिए एक इंटरव्यू में अपनी इच्छाओं के बारे में बात की है। इस दौरान ऊषा उत्थुप ने बताया कि सिंगिंग के लिए उनका जुनून हमेशा से ही खूब रहा है। हालांकि उनकी एक सीक्रेट इच्छा भी और वो है अभिनय की। सिंगर ने कहा कि मैंने हमेशा ही फिल्म निर्माताओं से बेशर्मी से पूछा है कि क्या कोई रोल है? प्लीज मुझे कोई किरदार दें।

अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हैं ऊषा उत्थुप

ऊषा उत्थुप ने बताया कि एक्टिंग के लिए वो हमेशा से ही बहुत एक्साइटेड रही हैं। सिंगर का कहना है कि ये उनकी सिंगिंग का ही विस्तार है। मैंने हमेशा इस बात का जिक्र किया है कि प्लीज स्क्रीन पर मुझे ऊषा उत्थुप उत्थुप न बनाएं, मैं अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हूं। उन्होंने बताया कि मेरी रिक्वेस्ट काम कर गई और मैंने 2-3 फिल्में की हैं।

बड़े स्टार्स के साथ किया काम

ऊषा उत्थुप ने बताया कि उन्होंने अमिताभ बच्चन, ममूटी, प्रियंका चोपड़ा (सात खून माफ) और कमल हासन जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने बताया कि किसी और का किरदार निभाकर उन्हें बहुत ही अच्छा लगा और उन्होंने अपने इस समय को खूब एंजॉय भी किया। हालांकि उनका ये भी कहना है कि वो इमोशनल रोल्स करना चाहती हैं। उनका मानना है कि उन्हें ऐसा रोल मिले जो फिल्म में बदलाव ला सके।

क्या बनना चाहती हैं ऊषा उत्थुप?

सिंगर ने आगे कहा कि मैं ऊषा उत्थुप उत्थुप नहीं बनना चाहती, मैं बस कोई और बनना चाहती हूं। ऊषा उत्थुप ने कहा कि मैं किसी की दादी, किसी की नौकरानी, ​​देखभाल करने वाली या केयर टेकर, वड़ा-पाव वाली (वड़ा-पाव बेचने वाली) बन सकती हूं। इसके अलावा बूटलेगर, जूता-पालिश करने वाली, कुछ भी और यह बहुत मजेदार भी होगा।

कई पॉपुलर फिल्मों में दी आवाज

बता दें कि ऊषा उत्थुप उथुप ने अपने करियर में दम मारो दम, डिस्को डांसर, हरे कृष्णा हरे राम, शालीमार और प्यारा दुश्मन जैसी कई कमाल की फिल्मों में अपनी आवाज दी है। लोगों में आज भी उनके गानों का वैसा ही क्रेज देखा जाता है और वो आज की जेनरेशन के हिसाब से भी अपनी सिंगिंग करती हैं।

यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan से बिल्कुल अलग हैं Aishwarya Rai, को-स्टार ने किया खुलासा, बताया दोनों के बीच का अंतर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें