Usha Uthup Birthday: माथे पर बड़ी सी बिंदी… कांजीवरम साड़ी.. हैवी जूलरी… बालों में गजरा। आप समझ तो गए होंगे की हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, सही समझा वो और कोई नहीं ऊषा उत्थुप (Usha Uthup) हैं। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री को एक अलग मुकाम तक पहुंचाया है। पॉप सिंगर ऊषा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक नहीं बल्कि कई सारे हिट गाने दिए हैं। हरी ओम हरी से लेकर दम मारो दम तक बच्चे से लेकर बड़ों तक की जुबान पर चढ़े रहते हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। आज ऊषा का बर्थडे (Usha Uthup Birthday) है तो चलिए जान लेते हैं सिंगर के बारे में कुछ खास बातें और उनकी लव स्टोरी।
नाइट क्लब से की करियर की शुरुआत
ऊषा उत्थुप ने अपने करियर की शुरुआत एक नाइट क्लब से की थी। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था, लेकिन कोई सपोर्ट नहीं था। सिंगर एक होटल के नाइट क्लब में परफॉर्म करने जाती थीं। ऊषा की पहली सैलरी सिर्फ 750 रुपये थी। जान लें कि ऊषा की आवाज के लोग दीवाने थे तभी वो उस समय की हाईएस्ट पेड सिंगर थीं।
देव आनंद की पड़ी नजर तो बदली जिंदगी
ऊषा उत्थुप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो नाइट क्लब में गाना गाती थीं। एक दिन उसमें देव आनंद भी आए और उनकी नजर ऊषा पर पड़ी। उन्हें उनकी आवाज इतनी अच्छी लगी कि शो खत्म होने के बाद उन्होंने पूछ लिया कि क्या तुम मेरी फिल्म में गाना गाओगी। फिर क्या था उन्होंने झट से हां कर दी और ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ में आरडी बर्मन, बप्पी लहरी जैसे दिग्गजों के साथ गाना गाया।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan की किस बात से खफा था फैजान? जो उस पर लगे किंग खान को मारने की धमकी देने के आरोप
दिलचस्प है लव स्टोरी
ऊषा उत्थुप की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल उनकी शादी पहले रामू से हुई। दोनों के बीच सब ठीक ही चल रहा था लेकिन फिर ऊषा की लाइफ में आए जानी चाको। वो ऊषा के सारे शो देखने जाते थे और धीरे-धीरे दोनों के दिलों में एक दूसरे के लिए फीलिंग्स भी आ गई। एक दिन जानी ने रामू को एक रेस्टोरेंट में बुलाया और उन्हें बताया कि वो ऊषा से प्यार करते हैं, इस बात को सुन रामु को गुस्सा आया और उन्होंने घर जाकर सिंगर से पूछा कि तुम्हारे दिल में भी जानी के लिए कुछ है। गायिका ने डरते हुए हां कहा और फिर क्या था, धीरे-धीरे पति पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई। जानी चाको और ऊषा के बीच नजदीकियां आई और दोनों ने शादी कर ली।
4 महीने पहले पति का हुआ निधन
ऊषा के पहले पति की तो काफी समय पहले ही मौत हो गई। अब 4 महीने पहले सिंगर के दूसरे पति जानी चाको की भी मौत हो गई। जानी का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। अब सिंगर अपनी लाइफ में अकेली हैं। ऊषा के पति का जब निधन हुआ तो उस समय उनकी बहुत बुरी हालत थी।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan के लिए आई मौत की धमकी, उससे पहले डबिंग स्टूडियो के बाहर कर रहे थे चिल
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines