हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कभी क्लास से निकाला तो कभी बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर, Usha Uthup बोलीं- मैं ही आइटम गर्ल

Usha Uthup: ऊषा उत्थुप ने पद्मभूषण पुरस्कार मिलने पर अपने विचार साझा किए और बताया कि कैसे उन्हें भारी आवाज के चलते क्लास से निकाल दिया गया था।

विज्ञापन
Usha Uthup, image credit- Google

Usha Uthup: अपनी आवाज से लोगों को कायल करने वाली ऊषा उत्थुप इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। जब से दिग्गज सिंगर को पद्मभूषण पुरस्कार मिलने की अनाउंसमेंट हुई है वो लाइमलाइट में बनी हुई है। हाल ही में ऊषा उत्थुप ने साहित्य आजतक कोलकाता 2024 में भाग लिया। इस दौरान दिग्गज गायिका ने अपने बारे में बातें साझा की। आइए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या-क्या कहा?

मैं बहुत ज्यादा खुश- ऊषा 

हाल ही में ऊषा उत्थुप साहित्य आजतक कोलकाता 2024 के मंच पर नजर आई। इस दौरान सिंगर से कई सवाल किए गए, जिसका जवाब उन्होंने दिया। इस इंटरव्यू में जब ऊषा से पद्मभूषण पुरस्कार मिलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। इसके लिए मैं ना सिर्फ अपने देश बल्कि सरकार की भी शुक्रगुजार हूं। मैं बोल नहीं सकती, ये अभी तक जहन में उतरा नहीं है कि मुझे पद्मभूषण मिला है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna का मौत से सामना, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

मैं पूरी तरह से भारतीय हूं- ऊषा 

ऊषा ने आगे कहा कि ये सब हुआ है क्योंकि आप हमारे साथ हैं। 54 सालों से… 54 साल कोई मजाक नहीं है और क्या, मैं 54 सालों से गा रही हूं और ये सब आपके सपोर्ट और आर्शीवाद से हुआ है और मैं सभी को थैंक्स करना चाहती हूं कि आपने मुझे ये मौका दिया। सिंगर ने आगे कहा कि यही ये शुरू हुई, एक साड़ी में, एक मद्रासी केरला में शादी और कोलकात्ता में रह रही, तो मैं पूरी तरह से भारतीय हूं। आप क्या कहते हैं ये सबसे जरुरी है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा सैलरी?

इसके आगे ऊषा से सवाल किया गया कि कैसे आपने इसकी शुरूआत की और आप सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर थी? इस पर ऊषा ने जवाब दिया कि सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर 750 रुपये मिलते थे। क्या आपको क्लास से निकाल दिया गया और आपकी आवाज को रिजेक्ट किया गया? इसके जवाब में दिग्गज सिंगर ने कहा कि हां बिल्कुल मुझे क्लास से निकाल दिया गया था और मिस डेविडसन ने कहा कि आपकी आवाज बहुत भारी है, लेकिन जब मैं बाद में उनसे मिली थी तो उस टाइम जब मैंने उनके लिया गाया तो वो दी और उनकी साथ मैं भी रोईं।

मुझे सब आइटम गर्ल बुलाते हैं- ऊषा 

ऊषा ने आगे कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक धारणा बनी हुई है कि अच्छी लड़कियों की आवाज बहुत पतली होती है और उन्हें सिर्फ लता जी और आशा जी जैसी आवाज मिली और बुरी लड़कियों को सिर्फ ऊषा उत्थुप, देखिए मैं कितनी अच्छी हूं, लेकिन मैं ही असली आइटम गर्ल हूं। इतनी आइटम गर्ल हो गई मैं कि मुझे सब आइटम गर्ल बुलाते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola