Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के बाद से ही कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
फैंस को दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आती है। हाल ही में कपल के शादी के रिस्पेशन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाई थी। इसके बाद कपल को शादी के बाद पहली बार एक इंवेंट में स्पॉट किया गया।
मुंबई के एक इवेंट में पहुंची कियारा
अब एक्ट्रेस कियारा ने मुंबई के एक इवेंट में शिरकत की, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वैसे तो वीडियो में कियारा रेड कार्पेट पर ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है,लेकिन कुछ लोगों को नई दुल्हन का ये लुक पसंद नहीं आया और उन्होंने कियारा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
और पढ़िए –Zee Cine Awards: ऐसी ड्रेस पहन इवेंट में पहुंचीं आलिया भट्ट, फोटोज देख उड़ी फैंस की नींद
यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कियारा रेड हाई स्लिट ऑफ-शोल्डर गाउन में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। लाइट मेकअप और गोल्डन हील्स के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कम्पलीट किया, लेकिन उन्हें बिना सिंदूर और मंगलसूत्र में देख कर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी।
यह भी पढ़ें – Billi Billi Teaser: इस डेट को रिलीज होगा ‘किसी का भाई किसी की जान’ का दूसरा गाना, ‘बिल्ली बिल्ली’ का टीजर आउट
शादी के बाद ऐसे रहती हैं इंडियन मैरिड वुमन?- यूजर
साथ ही यूजर्स कमेंट करके कियारा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,’ क्या दिक्कत है अगर इंडियन मैरिड वुमन की तरह सिंदूर, चूड़ा पहने तो, करीना कपूर भी साड़ी और सिंदूर में रहती हैं, कितनी गॉरजस लगती हैं’। दूसरे ने लिखा, ‘शादी के बाद ऐसे रहती हैं इंडियन मैरिड वुमन?’ इसके साथ ही कुछ लोगों ने इस ड्रेस को कियारा के रिसेप्शन वाली ड्रेस से बेहतर बताया है।
इतना ही नहीं बल्कि एक यूजर ने तो हद ही कर दी और उसने लिखा, यह रिसेप्शन का गाउन है, जो लेट डिलीवर हुआ। बताते चले कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शादी की थी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
17 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
18 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines