Kangana Ranaut Support Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों ही रेस में हैं। रिजल्ट आने में अभी कुछ वक्त बाकी है लेकिन शुरुआती नतीजे आने लगे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने हिंट दे दिया है कि कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप दोनों में से वह किसे सपोर्ट कर रही हैं।
बता दें कि कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही कहा है कि अगर वह अमेरिकन होतीं तो उस व्यक्ति को वोट देतीं जिसे गोली लगी। वह फिर खड़ा हुआ और अपना भाषण जारी रखा।
कंगना ने ट्रंप को किया सपोर्ट
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। अपनी पोस्ट में कंगना ने लिखा, ‘अगर मैं अमेरिकी होती, तो मैं उस व्यक्ति को वोट देती जिसे गोली लगी थी, उसने चकमा दिया, उठकर खड़ा हुआ और अपना भाषण जारी रखा। टोटल किलर।’
यह भी पढ़ें: Farzi 2 की रिलीज पर लेटेस्ट अपडेट, Prime Video पर शाहिद-विजय की जोड़ी ने लूटी थी वाहवाही
बता दें कि पिछली 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के बटलर में डोनाल्ड ट्रंप की एक रैली थी। रैली के दौरान ही ट्रंप के ऊपर हमला हुआ था। इसी रैली की एक तस्वीर को कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
ओरी समेत ये स्टार्स भी सपोर्ट में
बता दें कि सिर्फ कंगना रनौत नहीं हैं जो रिपब्लिकन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना समर्थन दे रही हैं। उनके अलावा बॉलीवुड के फेवरेट स्टार ओरी, पूर्व टीवी रियलिटी स्टार एम्बर रोज और फेमस सिंगर जेसन एल्डियन भी डोनाल्ड ट्रंप को फुल सपोर्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के समर्थन में कई हॉलीवुड सिंगर हैं। इनमें फेमस सिंगर लेडी गागा, बियॉन्से और टेलर स्विफ्ट के नाम शामिल हैं।
उनके अलावा हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज भी कमला हैरिस को यूएस का राष्ट्रपति बनते हुए देखना चाहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कई राज्यों में हुए चुनाव को लेकर काउंटिंग लगातार जारी है। वहीं अमेरिकी मीडिया समूह फॉक्स न्यूज की तरफ से घोषणा की गई है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। उनकी जीत लगभग तय है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
14 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
16 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
17 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
19 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
20 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
21 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
21 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
22 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines