Urvashi Rautela Trolled Elvish Yadav: एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक हर जगह तबाही मचाई हुई है। हाल ही में सिंगर का एक म्यूजिक वीडियो खूब वायरल हुआ। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ उन्हें रोमांस करते देख फैंस को सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की याद आ गई थी। लगता है अब एल्विश को म्यूजिक वीडियो करने में काफी मजा आने लगा है। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जिसमें वो लिपसिंग करते नज़र आए। लेकिन उर्वशी को उनकी एक्टिंग पसंद नहीं आई और उन्होंने Rao Sahab का मज़ाक उड़ा दिया।
वायरल हुआ एलवीश का वीडियो
हाल ही में एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बी प्राक के गाने पर लिपसिंग करते हुए अपना एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में वो ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन देखकर अब फैंस भी एल्विश यादव का मजाक उड़ा रहे हैं। इसी बीच उर्वशी भी उनका मजाक उड़ाती दिखीं। उन्होंने सरेआम अपने को-स्टार की खिल्ली उड़ा डाली। अब लोग भी इनके मज़े लेते नज़र आ रहे हैं। चलिए देखते हैं क्या है पूरा मामला।
उर्वशी ने कमेंट में बनाया मज़ाक
दरअसल, एलवीश ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए खुद ही मजाक में लिखा, ‘रोक लो दोस्तों मुझे रोक लो, मैं गलत लाइन में जा रहा हूं। मेरे भाई B Praak का अद्भुत गाना।’ उनके इस पोस्ट को देखने के बाद उर्वशी रौतेला भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने इसपर लिखा, ‘प्लीज थोड़ा और दर्द लेके आओ परफॉरमेंस में और गाने के बोल की तरह आँखों में।’ अब उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी इसपर उनका मज़ाक बना रहे हैं।
फैंस ने भी कर दिया एलवीश को ट्रोल
ऐसे में एक यूज़र ने लिखा, ‘छी कितनी गंदी एक्टिंग की है एलवीश यादव। मनीषा से सीख लो यार कुछ।’ तो एक यूज़र ने लिखा, ‘भाई बस करो बहुत हो गया टिक टोकर बन जाओगे ऐसे।’ एक ट्रोलर ने लिखा, ‘उसे अनफॉलो करने का वक्त आ गया है।’ वहीं, एक शख्स ने कहा, ‘मत करो भाई प्लीज।’ एक ने तो एलवीश को वरुण से ही कम्पेयर कर डाला और लिखा, ‘भाई वरुण धवन की ओवर एक्टिंग का रिकॉर्ड तुम ही तोड़ोगे।’ किसी ने कमेंट किया, ‘आप पुराने वाले एल्विश नहीं रह रहे।’ इतना ही नहीं एक शख्स ने तो ये भी लिखा, ‘वो सब तो ठीक है लेकिन तुम एक्टर नहीं बन पाओगे कभी इतनी गंदी एक्टिंग कोन करता है..।’ अब कुछ इसी तरह फैंस एलवीश कि खिल्ली उड़ा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines