Urvashi Rautela On Dating Rumor With Rishabh Pant: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबरें हमेशा छाई रहती हैं। फैंस भी जानना चाहते हैं कि क्या वाकई उर्वशी और ऋषभ पंत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? अब एक्ट्रेस ने पहली बार इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही कहा है कि इंटरनेट पर दोनों के अफेयर को लेकर जो मीम्स शेयर किए जाते हैं, वो पूरी तरह से निराधार हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की पोस्ट को लेकर हमेशा यही कयास लगाए जाते रहे हैं कि वो सीक्रेटली क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। जब उनसे इन खबरों को लेकर सवाल किया गया तो उर्वशी ने साफ कर दिया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
एक्ट्रेस ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातचीत की। इस दौरान जब उनसे क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर सवाल किया गया कि क्या उनके डेटिंग की खबरें सच हैं? इस पर एक्ट्रेस ने इन अफवाहों का खंडन किया। साथ ही इन रूमर्स से अपनी लाइफ पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी बात की।
उर्वशी ने कहा, ‘RP यानी ऋषभ पंत से लिंकअप वाली खबरें जो हमेशा आती हैं, उन्हें लेकर मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि ये मीम्स और अफवाह महज फर्जी बाते हैं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखने में ही विश्वास रखती हूं। मैं अपने करियर और अपने काम पर फोकस करती हूं और इसी के लिए मैं जुनूनी हूं।’
यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari तीसरी बार बनेंगी दुल्हन? 43 की उम्र में मिला शादी का प्रपोजल
मीम्स से पर्सनल लाइफ अफेक्ट
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि ऐसे मामलों को स्पष्टता के साथ संबोधित करना और अटकलों के बजाए सच्चाई पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी होता है। मैं आज तक नहीं समझ पाई कि मीम्स मटेरियल पेज इतने ओवर एक्साइटेड क्यों हो जाते हैं? मेरी पर्सनल लाइफ में घुसकर टटोलना और ऐसी झूठी अफवाह को फैलाना मेरे लिए काफी मुश्किल हो जाता है। मुझे इससे निपटने के लिए हमेशा सोचना पड़ता है कि मैं सिर्फ अपने काम और अपनी वर्क ग्रोथ पर कैसे फोकस कर सकूं।’
उर्वशी ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा अपनी गोपनीयता बरकरार रखने के लिए इन अफवाहों से खुद को दूर रखती हूं और कोशिश करती हूं कि ये मुझे विचलित न करें। कई बार ये चीजें मुझे अपने करियर पर ईमानदारी के साथ फोकस करने और अपने मूल्यों पर टिके रहने की ताकत देती हैं। मैं बस अपने लक्ष्यों पर टिके रहने की कोशिश करती हूं।’
पोस्ट ने अफवाह को दी हवा
बता दें कि उर्वशी रौतेला हमेशा से क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। साल 2022 में एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए उल्लेख किया था कि ‘RP’ ने उन्हें कई घंटे तक इंतजार कराया था। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि उर्वशी ने ऋषभ पंत को लेकर ये बात कही है। कई बार एक्ट्रेस ने प्यार में दिल टूटने को लेकर कई पोस्ट भी शेयर की जिसने इन अफवाहों को और हवा देनी शुरू कर दी। हालांकि उर्वशी ने उस वक्त क्लीयर किया था कि उनकी लाइफ में RP उनके को-एक्टर राम पोथिनेनी हैं।
संबंधित खबरें
FWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
8 mins ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
59 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines