Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने आज सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। पहले एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर पेड ट्रोलर को खूब लताड़ा। दरअसल, डाइट सब्या नाम के एक पेज ने उर्वशी पर आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में फोटोशूट के चक्कर में लोगों का रास्ता ब्लॉक कर दिया था। एक्ट्रेस ने इस पर तो सफाई दी ही, साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन से तुलना पर भी एक बयान जारी किया है।
ऐश्वर्या संग तुलना पर भड़कीं उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला ने अब कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद वो एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन से तुलना पर उर्वशी रौतेला को काफी गुस्सा आ गया और उन्होंने अब अपनी खुद की बड़ाई करते हुए पूरा पोस्ट लिख डाला है। उर्वशी ने इस पोस्ट में लिखा, ‘तो जाहिर है मैं ‘0 करिश्मा के साथ ऐश्वर्या राय बनने की कोशिश कर रही हूं?’ डार्लिंग… ऐश्वर्या आइकोनिक हैं, लेकिन मैं यहां किसी की डुप्लीकेट बनने नहीं आई हूं।’
अपनी ही तारीफों में बांधे पुल
उर्वशी रौतेला ने खुद की तारीफ करते हुए लिखा, ‘मैं ब्लूप्रिंट हूं। कान्स ने मुझे वहां घुलने के लिए नहीं बुलाया था- मैं वहां स्टैंड आउट करने के लिए आई थी। अगर मेरा लुक, मेरा स्टाइल या मेरा कॉन्फिडेंस आपको अनकंफर्टेबल करता है… तो शायद एक (या दो) गहरी सांस लें। मैं हर किसी की पसंद नहीं हूं- मैं आतिशबाजी के साथ शैंपेन की तरह हूं और करिश्मा? स्वीटहार्ट, अगर तुम इसे माप सकते तो मैं स्केल तोड़ देती। सभी कीबोर्ड क्रिटिक्स- बोलते रहिए।’
उर्वशी ने खुद के लिए लिखी ये बात
उर्वशी रौतेला ने आगे लिखा, ‘अपनी जगह पर अधिकार रखने वाली सभी रानियों के लिए- सले करते रहो। अपने आप से- चमकते रहो, क्योंकि कोई भी तुम्हारे जैसा नहीं कर सकता। #TooMuchCharismaToHandle #NotYourCopyPaste #QueenEnergy।’ अब उर्वशी रौतेला का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिस तरह से तुलना पर उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस दिखाया है और ऐश्वर्या की तारीफ की है, उसकी लोग तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines