Urvashi Rautela on Vinesh Phoghat Disqualification in Paris Olympic 2024: इस वक्त पूरे देश में ‘शेरनी’ विनेश फोगाट की चर्चा हो रही है। पेरिस ओलंपिक 2024 से विनेश का बाहर होना ना सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे देश को झटका दे गया। हर कोई विनेश की हिम्मत बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इस बीत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने विनेश के पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालीफाई होने और कुश्ती से संन्यास लेने पर बात की है।
विनेश के डिसक्वालीफाई होने पर आया उर्वशी का रिएक्शन
हाल ही में instantbollywood ने उर्वशी रौतेला से विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने और कुश्ती से संन्यास लेने के बारे में पूछा कि इस पर आप क्या कहेंगी, तो उर्वशी ने कहा कि अपने देख को रिप्रेजेंट करना सबके नसीब में नहीं होता। अपने देश के लिए कुछ करना। मुझे लगता है कि इंटरनेशनल लेवल पर अपने देश को रिप्रेजेंट करना ही बड़ी बात होता है।
हमारे देश के लिए जो भी किया… उर्वशी
उर्वशी ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने जो भी नाम हमारे लिए बनाया है, हमारे देश के लिए जो भी किया, उसमें हम खुश हैं और वो हमारे लिए बहुत है। हमें विनेश पर बहुत गर्व है। विनेश के पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर होने पर उर्वशी के रिएक्शन पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि उर्वशी ने सही कहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो शेरनी है, जो किसे से नहीं हार सकती। तीसरे यूजर ने लिखा कि वो हार कर भी जीत गई।
आज होगा फैसला
गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक 2024 में 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के बाद विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई कर दिया गया। वहीं विनेश को सिल्वर मेडल मिलेगा या नहीं, इस पर आज कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) में अहम फैसला आएगा। आज दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच उनकी याचिका पर सुनवाई होगी।
पेरिस ओलंपिक 2024
बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जगह बनाने वाली 29 वर्षीय महिला पहलवान विनेश फोगाट पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। हालांकि फाइनल में जाते ही विनेश को वजन बढ़ने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश का 100 ग्राम वजन ज्यादा पाया गया था। इस तरह से डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश की भी हिम्मत टूट गई और उन्होंने भी कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora पेरिस में किसके साथ? Arjun Kapoor से ब्रेकअप की रूमर्स के बीच फिर दिखी मिस्ट्रीमैन की झलक
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
11 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
13 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
14 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
14 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines