हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Urvashi Rautela की मां अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर की दुआ की अपील

Urvashi Rautela mother Hospitalised: मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेल की मां अस्पताल में भर्ती हैं। उर्वशी रौतेल ने खुद पोस्ट शेयर करके ये जानकारी शेयर की है। पोस्ट को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेल ने लिखा है कि प्लीज मेरी मां के लिए दुआ करें।

विज्ञापन
Urvashi Rautela, Meera Rautela

Urvashi Rautela mother Hospitalised: मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने पोस्ट के जरिए उर्वशी फैंस को अपडेट करती रहती है। लोगों को भी एक्ट्रेस के पोस्ट का इंतजार रहता है। हालांकि, उर्वशी के लेटेस्ट पोस्ट ने लोगों को टेंशन में डाल दिया है। उर्वशी की मां इस वक्त अस्पताल में है और एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये खबर शेयर की है।

उर्वशी ने शेयर किया पोस्ट

उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर दी है। पोस्ट को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेल ने लिखा है कि प्लीज मेरी मां के लिए दुआ करें। हालांकि, उर्वशी रौतेल की मां को क्या हुआ है इसके बारे में कोई जानकारी एक्ट्रेस ने शेयर नहीं की है। उर्वशी के इस पोस्ट के देखने के बाद फैंस टेंशन में हैं और एक्ट्रेस की मां के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपकी मां को क्या हुआ? प्लीज हमें बताए। दूसरे यूजर ने कहा कि आंटी के लिए दुआएं। तीसरे यूजर ने कहा कि भगवान जल्दी ठीक करें। एक चौथे यूजर ने कहा कि गेट वेल सून मैम। एक और यूजर ने लिखा कि जल्दी ठीक होने की दुआ। एक अन्य ने कहा कि आप जल्दी ठीक हो जाए। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

सैफ अली खान मामले पर दिया बयान

गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला इन दिनों सैफ अली खान वाले मामले को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, सैफ पर हुए हमले के बाद अपने बयान को लेकर उर्वशी चर्चा में हैं। इसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, हाल ही में उर्वशी ने इस पर सफाई भी दी है और उन्होंने कहा है कि वो जोश में होश खो बैठी थीं।

मुझे नहीं पता क्या हुआ?

उर्वशी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जब मैंने सैफ पर बयान दिया था, तो मुझे केयरफुल रहना चाहिए था। वो इंसिडेंट सुबह चार बजे हुआ था और उस दिन मेरा इंटरव्यू था। मुझे नहीं पता था कि सैफ को कितनी चोट लगी है। सैफ अब ठीक हो रहे हैं और हर कोई एक अलग कहानी बता रहा है, इसलिए मैं भरोसा नहीं कर पा रही हूं कि किस पर यकीन करूं और किस पर नहीं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हमला मामले में फॉरेंसिक एक्सपर्ट का चौंकाने वाला खुलासा, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola