Urvashi Rautela Get Email From Gold iPhone Thief: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बीते कुछ दिनों से अपने गोल्ड iPhone के चलते चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का India VS Pakistan मैच के दौरान 24 कैरेट रियल गोल्ड iPhone चोरी हो गया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी थी। साथ ही उर्वशी ने लोगों से मदद की भी गुहार लगाई थी। अब एक्ट्रेस के फोन का पता चल गया है। अब एक्ट्रेस को खुद चोर ने ईमेल भेजा। इतना ही नहीं अब चोर ने उर्वशी रौतेला का iPhone वापिस करने के लिए उनके सामने एक बड़ी शर्त भी रख दी है।
यह भी पढ़ें: क्या Bhushan Kumar की बहन से शादी करने वाले हैं Parth Samthaan? Khushalii Kumar ने खुद किया खुलासा
चोर ने किया मेल
जिसका मतलब है कि अगर एक्ट्रेस को अपना ये फोन वापिस चाहिए तो उन्हें इस ईमेल के मुताबिक चोर की शर्त माननी पड़ेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उर्वशी रौतेला को Groww Traders नाम से एक मेल आया है। इस मेल का स्क्रीनशॉट खुद एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस मेल में क्या लिखा है ये देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। चोर ने डिमांड करते हुए लिखा, ‘आपका फोन मेरे पास है। अगर तुम्हें ये वापिस चाहिए, तो तुम्हें कैंसर से मेरे भाई को बचाने में मेरी मदद करनी होगी।’
Image Credit: Google
क्या उर्वशी पूरी करेगी चोर की डिमांड?
इस मेल से लगता है चोर मजबूर है। वो उर्वशी का फोन लौटाना तो चाहता है लेकिन उसे अपने भाई की जान बचाने के लिए एक्ट्रेस की मदद की जरूरत है। अब क्या उर्वशी इस चोर की मदद करने वाली है ये एक बड़ा सवाल है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस पोस्ट पर उन्होंने थंब्स-अप दिखाया है। इसका मतलब है कि वो चोर की ये डिमांड पूरी करने के लिए सहमत हो गई हैं। अब एक्ट्रेस की इस बात से फैंस काफी इम्प्रेस हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अब उनकी तारीफ करते हुए नज़र आ रहे हैं।
यहां से चोरी हुआ था फोन
बता दें, 14 अक्टूबर को उर्वशी रौतेला का फोन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से गायब हुआ था। जिसके बाद अगले दिन यानी 15 अक्टूबर को एक्ट्रेस ने ट्वीट कर फैंस को चोरी की जानकारी दी। इस पोस्ट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। कुछ यूजर्स ने उन्हें अटेंशन सीकर बताया तो कुछ ने क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का नाम लेकर उनके मज़े लिए। वहीं, अब देखना होगा कि एक्ट्रेस को उनका फोन कब वापिस मिलेगा।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
12 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
15 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines