Urvashi Rautela House In Mumbai: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने कांस लुक को लेकर खूब सुर्खियों में रही। वहीं, अब एक बार फिर से अभिनेत्री चर्चा का विषय बन गई है।
दरअसल, हाल ही में खबर आई थी कि एक्ट्रेस अपने लिए एक नए आशियाने की तलाश कर रही है, जो अब पूरी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खबर है कि एक्ट्रेस जुहू में यश चोपड़ा (Yash Chopra) के बंगले के पास वाले बंगले में शिफ्ट हो गई हैं।
जुहू वाले बंगले में शिफ्ट हुई उर्वशी रौतेला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इससे पहले लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में ‘सेलेस्ट’ के नाम से एक बंगले को रहने के लिए तैयार करवाया था, लेकिन वो उसमें नहीं बल्कि जुहू वाले बंगले में शिफ्ट हो चुकी हैं। खबरों के मुताबकि एक्ट्रेस इस बंगले में दो-तीन महीने पहले ही शिफ्ट हो गई थी। वहीं, एक्ट्रेस ने इसे बेहद खूबसूरत भी बताया है।
एक्ट्रेस का कांस लुक हुआ था वायरल
बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने कांस 2023 में हिस्सा लिया था, जिसमें एक्ट्रेस का लुक बेहद शानदार था। वहीं, एक्ट्रेस के कांस लुक ने फैंस का दिल जीता और सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल भी हुआ। इतना ही नहीं बल्कि उर्वशी ने कांस में एक मगरमच्छ वाला नेकलेस पहना था, जिसको लेकर एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
नेकपीस को लेकर सुर्खियों में आई थी अभिनेत्री
बता दें कि इस नेकपीस की कीमत करीब 276 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस नेकलेस में दो मगरमच्छ जुड़े हुए है और इसे लेकर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन अभिनेत्री ने इसका भी जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि- ‘जिन लोगों के पास सही जानकारी नहीं है, वे लोग ही हार के बारे में अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं, लेकिन जो लोग उस ज्वेलरी के इतिहास के बारे में जानते हैं, उन्हें पता है कि यह एक प्रसिद्ध नेकपीस है। वो निश्चित रूप से मगरमच्छ के हार के प्यार में पड़ जाएंगे।’
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
2 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
8 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
12 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
13 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
17 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines