पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने मंदिर वाले बयान की वजह से ट्रोल हो रही हैं। हालांकि, उर्वशी की टीम ने इस पर एक बयान जारी कर सफाई पेश की और कहा कि लोग ढंग से बातों को सुनते भी नहीं हैं। वहीं, अगर उस पूरे क्लिप की बात करें तो उर्वशी ने उस वीडियो में ये भी कहा है कि साउथ में उनके मंदिर बने और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी उनकी पूजा की गई है। साथ ही सवाल अब ये भी उठता है कि क्या उर्वशी की टीम अब एक्ट्रेस के बयान को कवर-अप कर रही है?
एक्ट्रेस के पूरे क्लिप में क्या?
अगर उर्वशी के उस क्लिप की बात करें तो एक्ट्रेस ने यूट्यूबर-ब्रॉडकास्टर सिद्दार्थ कन्नन के साथ एक पॉडकास्ट में इस टॉपिक पर बात की है। इस दौरन जब उर्वशी से पूछा गया कि क्या आपको भी ये फीलिंग होती कि एक दिन लोग कहे ‘जय उर्वशी’। इस पर एक्ट्रेस जवाब देते हुए कहती हैं कि जय उर्वशी साउंड करने में भी अच्छा लगना चाहिए ना।
क्या आपके लिए डेडीकेटेड है?
इस बात को आगे बढ़ाते हुए उर्वशी कहती हैं कि उत्तराखंड में पहले से ही मेरे नाम का मंदिर है, उर्वशी मंदिर। बद्रीनाथ के पास एक मंदिर है जो उर्वशी मंदिर के नाम से जाना जाता है। वीडियो में एक्ट्रेस से दोबारा पूछा गया कि आपके नाम का मंदिर, तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, उर्वशी मंदिर वहां पर है। वीडियो में एक्ट्रेस से फिर पूछा गया कि आपके लिए डेडीकेटेड है, इस पर भी वो कहती हैं कि हां, उर्वशी मंदिर वहां पर है।
मेरी ये चाहत है- उर्वशी
वीडियो में आगे अगर आप देखेंगे तो आगे उनसे पूछा गया कि सच में क्या आपके लिए डेडीकेटेड है, तो इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि हां, उर्वशी मंदिर वहां पर है, बस मेरी ये चाहत है कि अभी डेढ साल के अंदर मैंने मेगास्टार चिरंजीवी के साथ डेब्यू किया, फिर मैंने पवन कल्याण गारू के संग काम किया और फिर मैंने बलय्या बाबू के संग काम किया।
साउथ में भी मंदिर हो
वीडियो में उर्वशी ने आगे कहा कि मेरी बस ये चाह है कि उनके भी मंदिर हैं साउथ में, तो ऐसा कुछ हो मेरे फैंस के लिए कुछ वहां पर कुछ हो। आगे जब उर्वशी से पूछा गया कि एक मंदिर आपके नाम पर यहां है और आप चाहती हैं कि साउथ में भी आपके मंदिर बने। इस पर एक्ट्रेस जवाब देती है कि हां, क्योंकि काम साउथ में हो रहा है, तो साउथ में होना चाहिए।
चिल्ला-चिल्लाकर कौन बोलता है?
इस वीडियो में आगे उर्वशी कहती हैं कि वहां पर प्रोपर मंदिर है। इसके आगे सिद्दार्थ कन्नन ने उर्वशी से साफ पूछा कि आपने देखा है लोग पैर छूते हैं और उर्वशी रौतेला जी मुझे ब्लेसिंग दो, ऐसे बोलते हुए। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ऐसे चिल्ला-चिल्लाकर कौन बोलता है? वीडियो में आगे पूछा गया कि आप देखते हो कि मंदिर में क्या होता है उनके नाम पर?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी ‘दमदमी माई’
इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि प्रेयर होती है और ये सब चीजें पहले से ही हो रही हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी ‘दमदमी माई’ है। वहां, पर भी माला चढ़ाई है मेरे फोटो के ऊपर, फूल चढ़ाया है प्रसाद चढ़ाया है। वीडियो में आगे एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या सच में लोग आपसे ब्लेसिंग लेते हैं, प्रार्थना करते हैं कि उर्वशी मुझे हेल्प करो, मेरे करियर में, मुझे स्कूल में पास करवा दो, जैसे मंदिर में होता है, वो आपके नाम से हुआ है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि ये हुआ है और इस पर न्यूज आर्टिकल भी है।
Urvashi Rautela
क्या अब उर्वशी की टीम कर रही कवर-अप?
अब अगर एक्ट्रेस की टीम के कवर-अप वाले सवाल की बात करें तो वीडियो में उन्होंने कई बार हामी भरते हुए ये कहा है कि उनके नाम का मंदिर है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि ‘उर्वशी नाम का मंदिर है’, लेकिन वीडियो में उन्होंने उर्वशी रौतेला के नाम पर ब्लेसिंग देने, साउथ में मंदिर बनने की इच्छा जाहिर करना और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी उनकी फोटो की पूजा करने की बात स्वीकार की है। एक्ट्रेस के वीडियो वाले बयान को देखने के बात तो ऐसा ही लग रहा है कि अब उनकी टीम इसे कवर करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें- CID में Shivaji Satam की वापसी कंफर्म, ACP आयुष्मान ने खुद दिया ACP प्रद्युमन पर बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
एक्टर रणबीर कपूर ने क्यों मांगी माफी? दशहरा पर कही ऐसी बात, वीडियो वायरल
59 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
14 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
16 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
18 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
19 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
20 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
21 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
21 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines