Urvashi Rautela ने नसीम शाह को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

हीनोेपग

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का निशाना बन गईं हैं। हाल ही उन्होंने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह (Urvashi Rautela gets troll on Naseem Shah meme) और अपनी एक एडिटेड रोमांटिक रील वीडियो साझा किया था।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर उर्वशी के इस पोस्ट को साझा करते ही ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। पिछले दिनों उन्हें एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान के मैच का आनंद लेने के लिए दुबई स्टेडियम में देखा गया था।

इसी के तर्ज पर वीडियो को एडिट किया गया, जिसमें नसीम के बैकग्राउंड में रोमांटिक सॉन्ग बजते हुए देखा जा सकता है। उर्वशी की टीम ने इस वीडियो को साझा कर दिया, अब उन्हें एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ वीडियो साझा करने के लिए नेटिज़न्स की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

मामला बढ़ता ही चला गया और पत्रकारों ने नसीम से इस वायरल क्लिप के बारे में पूछ लिया, जिसमें गेंदबाज ने जवाब दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

नसीम (Naseem shah reacts on Urvashi Rautela) ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल से पहले अपने एक बयान में कहा, “स्माइल तो आपके सवाल पर आ रही है … मुझे तो पता ही नहीं उर्वशी कौन है। मैं केवल अपने मैच पर ध्यान केंद्रित करता हूं। आमतौर पर लोग मुझे वीडियो भेजते हैं लेकिन मैं मुझे नहीं पता। मुझमें कुछ खास नहीं है लेकिन मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जो क्रिकेट देखने आते हैं और बहुत सम्मान देते हैं”

https://twitter.com/MogalAadil/status/1568536495161765888?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1568536495161765888%7Ctwgr%5E7ee4434a3e05a3757226632b713ffe6d43ea76d4%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-naseem-shah-hilarious-reply-to-journalist-over-urvashi-rautela-question-smile-toh-aapke-sawal-pe-aa-rahi-hai-101662815778967.html

नसीम शाह के साथ खुद के मीम शेयर करने को लेकर ट्रोल होने पर अब उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि, ‘कुछ दिनों पहले मेरी टीम ने कुछ क्यूट एडिटेड वीडियो को साझा किया था। वो भी बिना तीसरे व्यक्ति के जानकारी के। मैं मीडिया से अनुरोध करूंगी कि वो इसे लेकर कोई खबर ना बनाएं। शुक्रिया आपका सभी को प्यार।’

कुछ दिनों पहले उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर भी ट्रोल की जा रही थीं। उन्होंने एक फैन द्वारा फेवरेट क्रिकेटर को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा था कि वो क्रिकेट नहीं देखतींय। हालांकि, एशिया कप मैच में भारत के दो मैचों के दौरान उन्हें स्टेडियम में स्पॉट किया गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ