दुनिया का सबसे पॉपुलर फिल्म फेस्टिवल ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ को शुरू हुए नौ दिन हो गए हैं। अब तक इस इवेंट में दुनियाभर के सितारे शामिल हो चुके हैं। इस बार तमाम स्टार्स ने अलग-अलग तरह का लुक लिया है और खूब लाइमलाइट चुराई है। ‘कान्स 2025’ में उर्वशी रौतेला ने भी रेड कॉर्पेट अपना जलवा दिखाया। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस को उनकी फटी ड्रेस के लिए लोगों ने खूब ट्रोल किया। अब उर्वशी ने इसके पीछे की वजह रिवील की है। आइए जानते हैं…
उर्वशी रौतेला ने बताई असली वजह
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने आईएएनएस को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि जब वो इवेंट में जा रही थे और थोड़ा जल्दी में थे। इस दौरान अचानक से उनकी कार के आगे एक 70 साल की महिला आ गईं और उनके ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे महिला को कोई परेशानी ना हो और वो आसानी से रास्ता पार कर सके।
‘कान्स 2025’ में फटी ड्रेस पहन पहुंची थी उर्वशी
उर्वशी ने आगे बताया कि महिला को बचाने के लिए जब उनके ड्राइवर ने एकदम से ब्रेक लगाया, तो वो आगे की ओर आ गईं और उनकी ड्रेस जो ‘कान्स 2025’ में अपना जलवा दिखाने वाली थी, उसने इसकी कीमत चुकाई। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि महिला को कोई नुकसान नहीं हुआ और इस बात की खुशी है कि महिला को कुछ नहीं हुआ और वो सुरक्षित हैं।
एक्ट्रेस ने हैंडल की सिचुएशन
एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे पास एक वजह थी और इसलिए मैं रेड कार्पेट पर उस ड्रेस के साथ आई। उर्वशी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ अपने बोल्ड स्टाइल के लिए नहीं बल्कि इसके पीछे की वजह के लिए कान्स में आने का फैसला किया था। उर्वशी ने कहा कि जब उनका गाउन फट गया था, तब भी घबराने की बजाय उन्होंने उस पल को बिना टेंशन लिए हैंडल किया था।
यह भी पढ़ें- ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की शूटिंग शुरू, Kartik Aaryan ने यूं दिया अगले प्रोजेक्ट का अपडेट
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
37 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines