Urvashi Rautela Birthday: पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आज यानी 25 फरवरी को एक्ट्रेस का बर्थडे है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उर्वशी को उनके जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उर्वशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक्ट्रेस के बर्थडे बैश का है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में ऐसा क्या है? तो आइए जानते हैं…
उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि कस्टम रियल डायमंड्स, बर्थडे ड्रेस। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के बर्थडे बैश में वो ओरी संग थिरकती नजर आ रही हैं। जी हां, उर्वशी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वो और ओरी जमकर डांस कर रहे हैं।
उर्वशी और ओरी के डांस मूव्स
सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। इस वीडियो में उर्वशी और ओरी के डांस मूव्स भी देखें जा सकते हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ओरी सच में बहुत खुश लग रहा है। दूसरे यूजर ने कहा कि वुमेन टू रिजेक्ट ओरी किस। तीसरे यूजर ने कहा कि हैप्पी बर्थडे मैम। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
ICC Champions Trophy 2025
गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला इस वक्त दुबई में हैं और वहीं से एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे बैश की वीडियो शेयर की है। इसके पहले एक्ट्रेस को दुबई में हुए चैम्पियन्स ट्रॉफी (ICC Champions Trophy 2025) के भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) में देखा गया था, जहां से उन्होंने अपनी वीडियोज शेयर की थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन वीडियोज पर भी जमकर प्यार लुटाया है। इतना ही नहीं बल्कि इन दिनों एक्ट्रेस अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘डाकू महाराज’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines