हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Urvashi Rautela को फिर लगा चूना, 70 लाख के गहने लंदन एयरपोर्ट से चोरी

Urvashi Rautela: पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ एक बार फिर से चोरी का मामला सामने आया है। इस बार भी एक्ट्रेस को बड़ी चपत लगी है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Urvashi Rautela के साथ चोरी की घटना। image credit- instagram

Urvashi Rautela: पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अभिनेत्री किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। इस वक्त एक बार फिर से उर्वशी रौतेला चर्चा में हैं। उर्वशी रौतेला को इस बार बड़ी चपत लगी है और उनके साथ 10-20 नहीं बल्कि 70 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। अब उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

उर्वशी रौतेला ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि उनके साथ चोरी हो हो गई है। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है कि बार-बार इनजस्टिस। @wimbledon @diorबेल्ट से ब्राउन कलर के रंग का बैग चोरी हो गया है। बैग की फोटो और टिकट ऊपर दिए गए हैं। इसे वापस लाने के लिए तत्काल मदद का अनुरोध है।

एयरपोर्ट पर हुई चोरी

उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि वो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर उतरी और अपना सामान लेने के लिए पहुंची। क्रिश्चियन डियोर ब्रांड का उनका लग्जरी ब्राउन बैग लगेज बेल्ट से गायब हो गया। उर्वशी ने दावा किया कि उन्होंने अपने बैग को बहुत देर खोजा लेकिन उसके बाद भी उन्होंने उनका बैग नहीं मिला। इतना ही नहीं बल्कि मामले पर एक्ट्रेस की टीम ने स्टेटमेंट भी जारी किया है।

उर्वशी की टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

टीम ने एक्ट्रेस की ओर से ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि एक प्लैटिनम एमिरेट्स मेंबर और ग्लोबल आर्टिस्ट के रूप में मैं विंबलडन के लिए लंदन गई थी। इस दौरान मुंबई से एमिरेट्स की फ्लाइट थी। गैटविक एयरपोर्ट पर मेरा बैग चोरी हो गया। मेरे पास बैगेज टैग और टिकट भी थे, लेकिन बावजूद इसके एयरपोर्ट से बैग गायब हो गया। अभिनेत्री ने कहा कि ये सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मसला है और भारी चूक है। गौरतलब है कि इसके पहले भी उर्वशी के साथ चोरी की घटना हो चुकी है। जी हां, 2023 में अहमदाबाद में IND-PAK मैच के दौरान एक्ट्रेस का 24 कैरेट गोल्ड का आईफोन खो गया था।

यह भी पढ़ें- ‘अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी के खिलाफ था मेरा बयान…’, संत प्रेमानंद के भक्तों को Khushboo Patani ने दी सफाई

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें