Urvashi Dholakia Mourns Coffee Death: ‘कसौटी जिंदगी कि’ (Kasautii Zindagi Kay) में कोमोलिका का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया तो आपको याद ही होंगीं। नेगेटिव किरादर पर घर-घर में मशहूर हुईं इस एक्ट्रेस से जुड़ी एक बुरी खबर अब सामने आई है। उर्वशी इस वक्त काफी तकलीफ में हैं। एक्ट्रेस के घर पर मातम पसर गया है। उन्होंने अपने दिल का हाल अब खुद बयां किया है। उर्वशी के घर से निधन की खबर सामने आई है।
उर्वशी ढोलकिया ने दी निधन की खबर
एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने चाहने वालों को एक दुखद सूचना दी है। उर्वशी ने रिवील किया है कि उनकी लाडली कॉफी ढोलकिया (Coffee Dholakia) अब इस दुनिया में नहीं रही और अब वो इस बात से बेहद दुखी हैं। एक्ट्रेस ने कॉफी की ढेर सारी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कॉफी ढोलकिया कौन है? तो बता दें, कॉफी एक्ट्रेस का पेट डॉग है, जिस पर एक्ट्रेस अपनी जान छिड़कती थीं।
कॉफी ढोलकिया का हुआ निधन
हालांकि, अब उनकी कॉफी इस दुनिया में नहीं रही। उसकी याद में उर्वशी ने मासूम कॉफी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ फोटोज में तो एक्ट्रेस कॉफी के साथ हैंड शेक करती हुई भी नजर आ रही हैं। गणेश पूजा की फोटोज भी एक्ट्रेस ने शेयर की है और इसमें वो अपने दो पेट डॉग्स के साथ पोज दे रही हैं। अब इन पुरानी यादों को शेयर करते हुए उर्वशी ने दिल तोड़ देने वाला पोस्ट भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: कभी मां नहीं बन सकती Rupali Ganguly? डॉक्टर्स ने दिया था जवाब तो कैसे हुआ चमत्कार?
निधन से टूट गईं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘कॉफी, तुमने हमें चुना… तुमने हमें निस्सवार्थ प्यार दिया… अब तुम हमें टुकड़ों में छोड़ गए, लेकिन मेरे बेबी मैं प्रार्थना करती हूं कि तुम जहां भी जाओ, तुम ऐसे ही खुश और जिंदादिल रहो। मेरा दिल इस समय बहुत भारी महसूस हो रहा है और मैं लगातार तुम्हारे प्यार के लिए रो रही हूं, लेकिन मुझे पता है कि तुम मेरे साथ ही हो। रेस्ट इन पीस मेरी लड़की, #coffeedholakia।’ अब एक्ट्रेस का ये भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस को हिम्मत देने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
9 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
11 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
15 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
16 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines