Urmila Kothare: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार का एक्सीडेंट हो गया है और इस हादसे में एक्ट्रेस को गंभीर चोटें आई हैं इसके अलावा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है और एक की जान चली गई है। जैसे ही खबर सामने आई, तो हर तरफ हलचल बढ़ गई और लोगों में इसको लेकर बातें होने लगी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की गाड़ी का फोटो भी वायरल हो रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
बता दें कि शुक्रवार की रात पॉपुलर मराठी अभिनेत्री उर्मिला कोठारे की कार की एक्सीडेंट हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी मिल रही है कि एक्ट्रेस अपने काम से वापस आ रही थीं। इस दौरान उनका ड्राइवर उनकी कार को चला रहा था। ड्राइवर ने कार से अपना कंट्रोल खोया और उसकी लापरवाही की वजह से कार पोइसर मेट्रो स्टेशन के पास दो मेट्रो श्रमिकों से जा टकराई। इस घटना में एक मजदूर की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इतना ही नहीं बल्कि हादसे में एक्ट्रेस को भी चोट आई है।
Urmila Kothare
पुलिस ने क्या कहा?
बताते चलें कि इस मामले में पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस का कहना है कि कार में एयरबैग लगा हुआ था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस की जान बच गई नहीं तो कुछ भी हो सकता था। हालांकि इस घटना में कार का बेहद बुरा हाल हुआ है। पुलिस का कहना है कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी, जिसकी वजह से हादसा भी बहुत ही खतरनाक था।
कौन हैं उर्मिला कोठरे?
इसके साथ ही अगर अभिनेत्री उर्मिला की बात करें तो वो जानी-मानी मराठी एक्ट्रेस हैं और उन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है। उर्मिला ने ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘ति साढ्या के करते’ और ‘दुनियादारी’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। लोगों को उनका काम बहुत पसंद आता है और इसलिए वो खूब चर्चा में भी रहती हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस
बता दें कि उर्मिला की शादी अभिनेता महेश कोठारे के बेटे आदिनाथ कोठारे से हुई है। एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। हालांकि अब हर कोई एक्ट्रेस के लिए दुआ कर रहा है और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Sikandar का टीजर आउट, Salman Khan के एक्शन को देख क्या बोली पब्लिक?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines