Urfi Javed Silicone Dress: उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने तो ईद पर सारी लाइमलाइट ही लूट ली है। एक्ट्रेस आज सोशल मीडिया पर एक के बाद एक धमाका कर रही हैं। सुबह उन्होंने अपनी बेहद हॉट तस्वीरें शेयर कर बवाल मचाया था। हालांकि, एक्ट्रेस इस दौरान ईद पर छोटे कपड़े पहनने के चक्कर में ट्रोल हो गईं। इसी बीच अब उनका एक और लुक सामने आ गया है। इस बार भी उर्फी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब सोशल मीडिया पर लोग उर्फी जावेद को प्लास्टिक कहकर ट्रोल कर रहे हैं।
उर्फी जावेद की ड्रेस ने खींचा ट्रोलर्स का ध्यान
अगर प्लास्टिक सुनकर आपको ऐसा लग रहा है कि अब यूजर्स एक्ट्रेस की प्लास्टिक सर्जरी की बात कर रहे हैं तो ऐसा नहीं है। उन्हें प्लास्टिक के नाम से सर्जरी की वजह से नहीं बल्कि उनकी ड्रेस की वजह से चिढ़ाया जा रहा है। अब उर्फी जिन कपड़ों में नजर आई हैं वो प्लास्टिक जैसे लग रहे हैं। कुछ लोग तो इस मोम समझने की भूल भी कर बैठे हैं। हालांकि, न तो उर्फी जावेद ने मोम पहना है और न ही प्लास्टिक बल्कि ये तो कुछ और ही है और खुद एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस को लेकर फैंस की कन्फ्यूजन भी दूर कर दी है।
Silicone डॉल बनीं उर्फी जावेद
उन्होंने रिवील किया है कि ये खूबसूरत ड्रेस Silicone से बनी है। इसमें उर्फी जावेद किसी डॉल से कम नहीं लग रहीं। बेहद खूबसूरती के साथ उन्होंने इस ड्रेस को कैरी किया है। हालांकि, इसमें वो कुछ रिस्ट्रिक्टेड नजर आ रही हैं। ड्रेस की वजह से वो अपनी गर्दन नहीं हिला पा रही हैं। लेकिन अब उनका ये यूनिक आइडिया लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। सभी उनका मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने कहा है, ‘प्लास्टिक है।’ एक ने लिखा, ‘जलपरी नहीं तू भूतनी लग रही है।’ एक बोला, ‘उर्फी जावेद – तू जमा गिरी हुई लड़की, जमा नीच बलिए।’
यह भी पढ़ें: मुफ्त में बनना चाहते हैं IAS? इस एक्टर ने उठाया फ्री कोचिंग दिलवाने का जिम्मा
लोगों ने उर्फी का बनाया मजाक
उर्फी को देख एक शख्स ने लिखा, ‘बर्फ का गोला।’ एक कमेंट आया, ‘पर आप प्लास्टिक भी पहनोगी तो भी मुड़ जाएगी, हॉटनेस से पिघल जाएगी न।’ किसी ने सवाल किया, ‘वह ऐसी चीजें पहनकर जाती कहां है?’ एक ट्रोलर बोला, ‘मीशो से आई किम कार्दशियन।’ कोई बोला, ‘पेसे के लिए क्या-क्या करना पड़ता है।’ एक कमेंट तो ये भी आया, ‘इंडिया के नमूने- 1. ऑरी 2. उर्फी 3. राखी 4. शर्लिन 5. दीपक कलाल 6.पूनम पांडे।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines