सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद भले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपना ग्लैमरस अवतार नहीं दिखा सकी हों लेकिन मुंबई में उन्होंने अपना ये सपना पूरा कर लिया है। जिस ड्रेस को उन्होंने कान्स फेस्टिवल में पहनने के लिए खास तौर पर बनवाया था, उसे उर्फी ने मुंबई में पहन लिया। दिलचस्प बात ये है कि इस ड्रेस को पहनने के साथ ही उन्होंने रेड कार्पेट पर एंट्री ली। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें उर्फी जावेद लाल गुलाब जैसी यूनिक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में उर्फी जावेद पैपराजी को जमकर पोज दे रही हैं।
उर्फी जावेद ने दिखाया स्टाइलिश लुक
उर्फी जावेद को बीती शाम पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। इस मौके पर उन्होंने खास किस्म की रेड ड्रेस पहन रखी थी जिसका शेप गुलाब की पंखुड़ी की तरह है। हर बार की तरह इस बार भी उर्फी ने अपनी ड्रेस खुद डिजाइन की है। जब वह पैपराजी को पोज दे रही थीं तभी उनकी ड्रेस ऊपर से होते हुए नीचे की ओर आते हुए खुलती है। ये देखने में वाकई मजेदार है।
इस ड्रेस को तैयार करने में कितनी मेहनत लगी थी इसकी एक झलक भी उर्फी जावेद ने दिखाई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन दिया, ‘ये कान्स रेड कार्पेट आउटफिट होना चाहिए था। यह अभी भी पूरा नहीं हुआ है, थोड़े जल्दी जल्दी में बनाया था, लेकिन अच्छा लग रहा है।’
यूजर्स कर रहे दिल खोलकर तारीफ
उर्फी जावेद के स्टाइलिश लुक की फैंस भी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, ‘जो भी हो लेकिन ये बहुत टैलेंटेड है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहले हेटर था लेकिन अब फैन हूं। कीप इट अप।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘टैलेंटेड तो है उर्फी जावेद।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उर्फी का टैलेंट कान्स से बड़ा है।’
कान्स जाने से चूकीं उर्फी जावेद
बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के लिए इस बार उर्फी जावेद को इनविटेशन मिला था लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। एक पोस्ट के जरिए उर्फी ने बताया कि वह कान्स में शामिल होने के लिए एक्साइटेड थीं। उन्होंने इसके लिए अपनी ड्रेस भी डिजाइन कर ली थी। लास्ट मोमेंट पर उनका वीजा कैंसिल हो गया। इस वजह से वह कान्स में नहीं जा सकीं।
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
17 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
1 hr agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
3 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
20 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines