Uorfi Javed Latest Video: अपने फैशन सेंस से लोगों को हैरान करने वाली उर्फी जावेद (Uorfi Javed Latest Video) का लेटेस्ट वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच रहा है।
उर्फी का मोनोकिनी के साथ जालीदार स्कर्ट अभी सुर्खियां बटोर ही रहा था कि, एक और वीडियो वायरल हो रहा है। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी को इस वीडियो (Uorfi Javed Video) में अपनी दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
और पढ़िए –रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर क्या बोल गईं विद्या बालन, जानें
पैपराजी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज से उर्फी का स्पॉटेड वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ब्लैक कलर की मिडी ड्रेस में देखी जा सकती हैं। वीडियो में उर्फी (Uorfi Javed in Black Outfit) पार्टी कर अपनी कार की ओर बढ़ती हैं और कैमरे के सामने ऐसी हरकत करती नजर आती हैं, जिससे हर कोई इस वीडियो को बार-बार देख रहा है।
क्लिप में उर्फी की हरकतें देख ऐसा मालूम पड़ रहा है कि वो पूरी तरह से नशे में हैं। वूम्पला द्वारा जारी किए गए वीडियो में उर्फी को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘बहुत खा लिया और पी भी लिया।’ यहां तक के वो वीडियो में सीधी खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं।
उर्फी जावेद की हालत-
वीडियो की शुरुआत में उर्फी जावेद (Uorfi Javed Drunk) पैपराजी के सामने अपनी गाड़ी में बैठती हैं। पैप्स द्वारा अपना नाम पुकारे जाने पर वो कहती हैं कि ‘क्या अब घर तक आओगे क्या’ । उनकी हरकतें यहीं नहीं उर्फी नशे की हालत में खिड़की से बाहर आकर जोर-जोर से चिल्लाती भी नजर आईं।
इसके बाद उर्फी कार का दरवाजा बंद करती है और कार की खिड़की से बाहर आती हैं, फिर पैपराजी से कहती है कि मुझे क्या करना चाहिए। इसपर पैप्स उनसे कहते हैं कि ‘ऐसे ही रुक जाओ’। जवाब में, उर्फी कहती है, ‘क्या मुझे अब कार के ऊपर चढ़ जाऊं’।
और पढ़िए –Liger: मुंबई लोकल ट्रेन में अनन्या-विजय देवरकोंडा का रोमांस, तस्वीरें वायरल
इसके बाद उर्फी जोर से हंसने लगती हैं और कहती है कि तुम पागल हो और फिर गाड़ी के अंदर चली जाती हैं और ड्राइवर से जोर-जोर से चलने के लिए कहती हैं।
बता दें, उर्फी जावेद ने साल 2016 में सोनी टीवी पर प्रकाशित होने वाले टीवी सीरियल ‘बडे़ भैया की दुल्हनिया’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तबसे अबतक उर्फी कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
13 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines