Urfi Javed, Orry: फैशन दीवा उर्फी जावेद और बॉलीवुड सेलेब्स के फेवरेट ओरी अक्सर एक साथ नजर आ जाते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आती है। हाल ही में फिर से दोनों को एक साथ देखा गया है। हालांकि इस बार ओरी और उर्फी दोनों ने ही एक-दूसरे संग शादी करने की इच्छा जाहिर की है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा ना सिर्फ उर्फी बल्कि ओरी भी फैशन दीवा संग शादी करना चाहते हैं। अरे भई ये हमारा कहना नहीं है बल्कि दोनों ने इस बात को खुद कबूल किया है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर हाल ही में आया ओरी और उर्फी का एक लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं कि उर्फी पैप्स के कैमरे के सामने कहती हैं कि ओरी हां ही नहीं कर रहा, नहीं तो मैं तो कर लूं शादी, क्या करूं मैं? इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा एक ओर वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ओरी और उर्फी दोनों एक-साथ नजर आ रहे हैं।
ओरी ने कबूली दिल की बात!
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी पहले ओरी को किस करती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को टाइट हग करते हैं और फिर जब ओरी से पूछा जाता है कि उर्फी से शादी करेंगे, तो ओरी कहते हैं कि क्यों नहीं, कौन है जो उर्फी से शादी नहीं करेगा? इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। फिर उर्फी पैपराजी से कहती है कि तुम लोग को बड़ी पड़ी है मेरी शादी की? इसके बाद उर्फी वहां से चली जाती हैं।
यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन
अब भई जब दोनों ने खुद ही एक-दूसरे संग शादी करने की इच्छा जाहिर की है, तो भला यूजर्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं। जी हां, इस वीडियो पर नेटिजंस ने भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि दो अजूबे एक साथ। दूसरे यूजर ने लिखा कि सही जोड़ी है। तीसरे यूजर ने लिखा कि दोनों एक-दूसरे के लिए सही है, कर लो शादी। एक और यूजर ने कमेंट किया कि जोड़ी नंबर वन। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
Urfi Javed, Orry
सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर होती है खूब चर्चा
बता दें कि जब उर्फी और ओरी एक साथ नजर आते हैं, तो अक्सर लोग दोनों की शादी की बातें करते नजर आते हैं। इंटरनेट पर दोनों को लेकर खूब चर्चा होती है। हालांकि ये महज मजाकिया अंदाज होता है और यूजर्स भी मजे लेते हैं। इसके अलावा दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती भी है, जो कई बार सोशल मीडिया पर नजर आ जाती है।
यह भी पढ़ें- ‘वो एक ऐसे इंसान हैं, जो हर किसी…’, Ranveer Singh को लेकर क्या बोले Ammy Virk?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines