Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद इंटरनेट पर खूब एक्टिव रहती हैं। उर्फी खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लोगों को भी उर्फी के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उर्फी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। साथ ही लोगों ने इस पर रिएक्ट करना भी शुरू कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उर्फी ने ऐसा क्या शेयर किया है? तो आइए जानते हैं…
उर्फी ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उर्फी ने अपनी दो फोटोज शेयर की हैं, जो उनकी बटरफ्लाई ड्रेस की हैं। हां, वही बटरफ्लाई ड्रेस जो एक टाइम पर सोशल मीडिया पर चर्चा में थी। उर्फी की ये ड्रेस दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2024 में आए स्टार्स के लुक की वजह से भी चर्चा में आई थी क्योंकि उस दौरान स्टार्स ने जो लुक लिया था, तो लोगों ने कहा कि इन्होंने तो उर्फी को कॉपी किया है।
बटरफ्लाई ड्रेस की कीमत क्या?
वहीं, अब उर्फी जावेद अपनी बटरफ्लाई ड्रेस को बेचना चाहती हैं। जी हां, उर्फी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। फैशन दीवा ने अपने पोस्ट में लिखा कि हेलो मेरे लवलिस्ज, मैंने अपनी बटरफ्लाई ड्रेस बेचने का फैसला किया है जिसे सभी ने बहुत पसंद किया था। इसके आगे उर्फी ने इस ड्रेस का प्राइज बताते हुए लिखा कि 36690000 (3 करोड़ 66 लाख 99 हजार मात्र), जो लोग इसे लेना चाहते हैं कि प्लीज डीएम करें।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
जैसे ही उर्फी का ये पोस्ट सामने आया, तो सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई और इंटरनेट वालों ने उर्फी के इस पोस्ट पर बेहद मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि इसमें कलर ऑप्शन है क्या? दूसरे यूजर ने कहा कि ठीक ठीक लगा लो बहन। तीसरे यूजर ने कहा कि ये मजाक कर रही है। एक और यूजर ने लिखा कि ईएमआई पर मिलेगा क्या?
फिर से लाइमलाइट में उर्फी जावेद
इस तरह के कमेंट्स लोगों ने उर्फी के इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि उर्फी जावेद कुछ ना कुछ ऐसा करती रहती हैं, जिससे वो चर्चा में आ जाएं। इस वक्त भी उर्फी ने कुछ ऐसा ही किया है और एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गई हैं।
यह भी पढ़ें- Liam Payne की मौत के बाद पहली बार नजर आई गर्लफ्रेंड, Kate Cassidy का बुरा हाल
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
4 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines